फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Lok Sabha Speech, Jawaharlal Nehru letter on CAA, rahul gandhi

पीएम मोदी 100 मिनट लगातार बोले, भाषण में सीएए-एनआरसी से लेकर नेहरू तक का जिक्र

Thu, 06 Feb 2020 03:06 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 06 Feb 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Lok Sabha Speech, Jawaharlal Nehru letter on CAA, rahul gandhi
लोकसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में भाषण दिया। इस दौरान पीएम मोदी करीब 100 मिनट तक लगातार बोले और सीएए, एनआरसी और बजट समेत सभी मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की चिट्ठी का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि देश ने देख लिया है कि दल के लिए कौन है और देश के लिए कौन है। जब बात निकली है तो दूर तलक जानी चाहिए। किसी को प्रधानमंत्री बनना था, इसलिए हिंदुस्तान में लकीर खींची गई और हिंदुस्तान का बंटवारा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच नवंबर 1950 को इसी संसद में नेहरू जी ने कहा था कि इसमें कोई संदेह नहीं हैं कि जो प्रभावित लोग भारत में बसने के लिए आए हैं, ये नागरिकता मिलने के अधिकारी हैं और अगर इसके लिए कानून अनुकूल नहीं हैं तो कानून में बदलाव किया जाना चाहिए। 



प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने दशकों के बाद भी पाकिस्तान की सोच नहीं बदली है, वहां आज भी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं, इसका ताजा उदाहरण ननकाना साहिब में देखने को मिला। ये केवल हिंदू और सिखों के साथ नहीं बल्कि वहां जो अन्य अल्पसंख्यक हैं, उनके साथ भी यही हो रहा है।


कांग्रेस से सवाल पूछते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'नेहरू जी इनते बड़े विचारक थे, फिर उन्होंने उस समय वहां के अल्पसंख्यकों की जगह, वहां के सारे नागरिक को समझौते में शामिल क्यों नहीं किया? जो बात हम आज बता रहे हैं, वही बात नेहरू जी की भी थी. क्या पंडित नेहरू कम्युनल थे?'

पीएम मोदी ने नेहरू-लियाकत समझौता का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि 1950 में नेहरू-लियाकत समझौता हुआ, जो भारत-पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों के संरक्षण के लिए हुआ। इस समझौते में धार्मिक अल्पसंख्यकों का जिक्र हुआ था। उन्होंने कहा कि नेहरू जी इनते बड़े विचारक थे, फिर उन्होंने उस समय वहां के अल्पसंख्यकों की जगह, वहां के सारे नागरिक को समझौते में शामिल क्यों नहीं किया? जो बात हम आज बता रहे हैं, वही बात नेहरू जी की भी थी।

सीएए से हिंदुस्तान के किसी भी नागरिक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला: पीएम
नागरिकता कानून पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की दिक्कत ये हैं कि वो बाते करती है, झूठे वादे करती है और दशकों तक उन वादों को टालती रहती है। आज हमारी सरकार अपने राष्ट्र निर्माताओं की भावनाओं पर चलते हुए फैसले ले रही है, तो इनकों दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं फिर से इस सदन के माध्यम से बड़ी जिम्मेदारी के साथ स्पष्ट कहना चाहता हूं कि सीएए से हिंदुस्तान के किसी भी नागरिक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला। चाहे वो मुस्लिम हो, हिंदू हो, सिख हो या अन्य किसी धर्म को मानने वाला हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed