फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi lays foundation stone of various projects in Ahmedabad news and update

PM Modi: 'भारतीय रेल आधुनिकता की रफ्तार पर बढ़ती रहेगी आगे', वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी

Tue, 12 Mar 2024 10:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:45 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी विकसित भारत की दिशा में देश ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस कार्यक्रम में आज यहां एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है। 

विज्ञापन
PM narendra modi lays foundation stone of various projects in Ahmedabad news and update
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही 10 वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय रेल आधुनिकता की रफ्तार पर ऐसे ही आगे बढ़ती रहेगी और ये मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन


देश के कोने-कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा
उन्होंने कहा, 'विकसित भारत के लिए हो रहे नव निर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है। देश के कोने-कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है, नई योजनाएं शुरू हो रही हैं। अगर मैं साल 2024 की ही बात करूं, तो इन करीब 75 दिन में 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है। अकेले पिछले 10-12 दिन में ही 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है।'
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि आज भी विकसित भारत की दिशा में देश ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस कार्यक्रम में आज यहां एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है। इनमें से 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट्स आज देश को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत एक युवा देश
उन्होंने कहा, 'भारत एक युवा देश है, यहां बहुत बड़ी संख्या में युवा यहां रहते हैं। मैं खासतौर से मेरे युवा साथियों से कहना चाहता हूं कि आज जो लोकार्पण हुआ है वो आपके वर्तमान के लिए है, और आज जो शिलान्यास हुआ है वो आपके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी लेकर आया है।'

उन्होंने आगे कहा, '2014 से पहले देश में नॉर्थ ईस्ट के 6 राज्य ऐसे थे जहां की राजधानी हमारे देश के रेलवे से नहीं जुड़ी थी। 2014 में देश में 10 हजार से ज्यादा मानव-रहित रेलवे फाटक थे, वहां लगातार एक्सीडेंट होते थे। 2014 में सिर्फ 35% रेल लाइनों का विद्युतीकरण हुआ था। रेल लाइनों का दोहरीकरण पहले की सरकारों की प्राथमिकता में ही नहीं था।'

रेल बजट छह गुना ज्यादा बढ़ाया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रेलवे का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। हमने 10 वर्षों में औसत रेल बजट को 2014 से पहले की तुलना में छह गुना ज्यादा बढ़ाया है। 

उन्होंने कहा, 'मैं आज देश को गारंटी दे रहा हूं कि अगले पांच साल में आप भारतीय रेल का ऐसा कायाकल्प होते देखेंगे, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आज का ये दिन इसी इच्छाशक्ति का जीता-जागता सबूत है। वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क अब देश के 250 से अधिक जिलों तक पहुंच चुका है। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार वंदे भारत ट्रेनों का रूट भी लगातार बढ़ा रही है।रेलवे का कायाकल्प भी विकसित भारत की गारंटी है।'

रेलवे में अभूतपूर्व गति से नए रिफॉर्म्स हो रहे
उन्होंने कहा कि आज रेलवे में अभूतपूर्व गति से नए रिफॉर्म्स हो रहे हैं। तेज गति से नए रेलवे ट्रैक का निर्माण, 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, वंदे भारत, नमो भारत, अमृत भारत जैसी नेक्स्ट जेनरेशन ट्रेन, आधुनिक रेलवे इंजन और कोच फैक्ट्रियां, ये सब 21वीं सदी की भारतीय रेल की तस्वीर बदल रही हैं।


 करीब 350 आस्था ट्रेनें चली
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे खुशी है कि भारतीय रेलवे आज 'विकास भी-विरासत भी' के मंत्र को साकार करते हुए क्षेत्रीय संस्कृति और आस्था से जुड़े पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। आज देश में रामायण सर्किट, गुरुकृपा सर्किट और जैन यात्रा पर भारत गौरव ट्रेन चल रही हैं। यही नहीं आस्था स्पेशल ट्रेन तो देश के कोने-कोने से श्रीराम भक्तों को अयोध्या ले जा रही है। अब तक करीब 350 आस्था ट्रेनें चली हैं और इनके माध्यम से साढ़े चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं। भारतीय रेल आधुनिकता की रफ्तार पर ऐसे ही आगे बढ़ती रहेगी और ये मोदी की गारंटी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed