फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Landed in Hyderabad BJP National Executive Meeting discuss wide range of issues aimed at further strengthening Latest News Update

PM Modi In Hyderabad: पीएम मोदी हैदराबाद पहुंचे, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया

Sat, 02 Jul 2022 04:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 02 Jul 2022 04:33 PM IST
सार

आमतौर पर जब प्रधानमंत्री किसी राज्य की राजधानी में पहुंचते हैं तो राज्यपाल के अलावा सीएम व प्रदेश के मंत्री भी एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत करते हैं। केसीआर पहले भी पीएम मोदी के दौरे के वक्त एयरपोर्ट जाने से परहेज कर चुके हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Landed in Hyderabad BJP National Executive Meeting discuss wide range of issues aimed at further strengthening Latest News Update
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हैदराबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद पहुंच गया हूं। इस बैठक के दौरान हम पार्टी को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी ने हैदराबाद कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


चरम पर सियासत
इससे पहले तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस और विपक्षी भाजपा के बीच सियासत गर्म हो गई। शनिवार को विपक्ष के साझा राष्ट्रपति प्रत्याशी यशवंत सिन्हा हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत व अगवानी के लिए सीएम के. चंद्रशेखर व उनका पूरा मंत्रिमंडल पहुंचा। कुछ देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी इसी एयरपोर्ट पर पहुंचे, लेकिन उन्हें लेने केसीआर का सिर्फ एक मंत्री पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार प्रोटोकॉल का उल्लंघन
आमतौर पर जब प्रधानमंत्री किसी राज्य की राजधानी में पहुंचते हैं तो राज्यपाल के अलावा सीएम व प्रदेश के मंत्री भी एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत करते हैं। केसीआर पहले भी पीएम मोदी के दौरे के वक्त एयरपोर्ट जाने से परहेज कर चुके हैं। छह माह में यह तीसरा मौका है, जब सीएम केसीआर ने पीएम मोदी की यात्रा के दौरान प्रोटाकॉल का पालन नहीं किया। इससे पहले पीएम मोदी इंडियन स्कूल आफ बिजनेस की 20 वें वार्षिक समारोह में भाग लेने तेलंगाना आए थे, तब केसीआर बेंगलुरु चले गए थे। इससे पहले फरवरी में हुई पीएम की हैदराबाद यात्रा के दौरान भी केसीआर उनकी अगवानी के लिए नहीं पहुंचे थे। 

भाजपा कार्यकारिणी की दो दिनी बैठक आज से
हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से शुरू हो रही है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह बैठक हैदराबाद के इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में होगी। पीएम मोदी बैठक में शामिल होंगे और संभवत: रविवार को वे इसे संबोधित करेंगे। इसमें वे आगामी गुजरात चुनाव समेत अन्य प्रमुख मुद्दों पर पार्टी नेताओं को मार्गदर्शन देंगे। पीएम रविवार को हैदराबाद के परेड ग्राउंड में सभा को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed