फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra modi, Lal Bahadur Shastri and sardar Vallabhbhai Patel aslo do file and paper work during his foreign visit

रिश्ता पुराना है: पीएम मोदी ही नहीं ये नेता भी अपनी यात्रा के दौरान करते थे फाइलें और पेपर वर्क

Thu, 23 Sep 2021 01:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 23 Sep 2021 01:34 PM IST
सार

केवल नरेंद्र मोदी ही ऐसे पहले नेता नहीं हैं जो विमान के अंदर फाइलें और पेपर वर्क करते हैं। आपको बता दें कि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  और पहले उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल भी अपनी लंबी विमान यात्रा के दौरान फाइल और पेपर वर्क निपटाते थे।

विज्ञापन
PM Narendra modi, Lal Bahadur Shastri and sardar Vallabhbhai Patel aslo do file and paper work during his foreign visit
फाइलें और पेपर वर्क करते पीएम मोदी, लाल बहादुर शास्त्री और सरदार पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान विमान के अंदर की एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री विमान की सीट पर बैठकर अपने समय का उपयोग फाइलें देखने में करते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'लंबी उड़ान में कागजात और फाइलों को देखने का अवसर मिल जाता है'। लेकिन क्या आपको पता है कि केवल नरेंद्र मोदी ही ऐसे पहले नेता नहीं हैं जो विमान के अंदर फाइलें और पेपर वर्क करते हैं। आपको बता दें कि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  और पहले उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल भी अपनी लंबी विमान यात्रा के दौरान फाइल और पेपर वर्क निपटाते थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लाल बहादुर शास्त्री अपनी पत्नी के साथ बैठे हुए हैं और फाइलें पढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सरदार पटेल भी अपने परिवार के साथ बैठे हुए हैं और फाइल पढ़ रहे हैं। वहीं इस तस्वीर पर लाल बहादुर शास्त्री के पोते समीप शास्त्री लिखते हैं, ‘मैं हमेशा दादा जी लाल बहादुर शास्त्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच समानताओं की बात करता हूं। दोनों नेताओं द्वारा हवाई यात्रा के दौरान भी समय का सदुपयोग एक मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर यूजर्स ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया
इसके अलावा पीएम मोदी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर साझा करते हुए कई ट्विटर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर यूजर संजय भाटिया ने दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘शास्त्री जी का समय याद आ गया। रुद्राभा मुखर्जी नाम से यूजर लिखते हैं, ‘हम खुशनसीब हैं कि नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। ये तस्वीर हमें दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की याद दिलाती है'।
 
कुछ ट्विटर यूजर्स ने पीएम मोदी की इस तस्वीर पर चुटकी भी ली
वहीं कई ट्विटर यूजर्स ने  पीएम मोदी की इस तस्वीर पर चुटकी भी ली है। एक यूजर ने लिखा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह को तस्वीरें लेने का समय नहीं मिलता था, लेकिन मोदी जी सुपरमैन हैं और यात्रा करते हुए भी तस्वीरें लेते हैं और इसे कुछ मीडिया के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता है। बताइए दोस्तों क्या मैंने कुछ गलत कहा?’ इसके अलावा ट्विटर यूजर रचित सेठ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भी फ्लाइट में काम करते हुए की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘आपके रिकॉर्ड के लिए बता दूं, लंबी यात्रा के दौरान फ्लाइट में काम करने वाले पहले प्रधानमंत्री नहीं हैं।’

पीएम मोदी का अमेरिका में स्वागत
बता दें कि पीएम मोदी का विशेष विमान वाशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर हल्की बारिश के बीच उतरा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से छाता लेकर बाहर निकले और लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री के साथ विशेष विमान में एनएसए अजित डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला समेत सरकार के उच्च अधिकारी भी पहुंचे हैं।


अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। उनके साथ रक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर अनूप सिंघल, एयर कमोडोर अंजन भद्र, नौसेना कोमोडोर निर्भया बापना और अमेरिकी उप प्रबंधन और संसाधन मंत्री टीएच ब्रायन मैककॉन ने स्वागत किया।

कई कंपनियों के सीईओ समेत ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात
पीएम मोदी आज गुरुवार को पांच बड़ी कंपनियों- क्वालकॉम (Qualcomm), एडोब (Adobe), फर्स्ट सोलर, जनरल एटॉमिक्स और ब्लैकस्टोन के सीईओ से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह करीब 11 बजे (IST) विलार्ड होटल में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed