फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi, Jp nadda, Amit Shah, Mansukh Mandaviya congratulates on Corona Vaccination drive completed one year in country 157 crore doses so far

टीकाकरण को एक साल: पीएम मोदी ने कहा- अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को सलाम, शाह बोले-चुनौती पर विजय

Sun, 16 Jan 2022 01:02 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Jan 2022 01:02 PM IST
सार

अबतक देश में वैक्सीन की 157 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। हालांकि अभी भी पूरी आबादी को टीका लगाने में बहुत समय लगेगा। देश में 8 फीसदी आबादी ऐसी है, जिसे अब तक एक भी टीका नहीं लगा। वहीं, 31 फीसदी आबादी ऐसी है, जिन्हों अब तक दोनों टीके नहीं लगे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi, Jp nadda, Amit Shah, Mansukh Mandaviya congratulates on Corona Vaccination drive completed one year in country 157 crore doses so far
टीकाकरण अभियान के एक साल पूरे - फोटो : Twitter@ mansukhmandaviya

विस्तार

देश में आज कोरोना टीकाकरण अभियान के एक साल पूरे हो गए हैं। आज के ही दिन 16 जनवरी 2021 को देश में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाए जाने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से कोरोना टीके दिए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। आइए जानते हैं इन सभी नेताओं ने इस अवसर पर क्या कहा...

विज्ञापन


अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को सलाम: पीएम मोदी
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं टीकाकरण अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को सलाम करता हूं। हमारे टीकाकरण कार्यक्रम ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में काफी ताकत जोड़ दी है। इसने जीवन को बचाने और इस प्रकार आजीविका की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही, हमारे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका असाधारण है। जब हम दूर-दराज के इलाकों में लोगों का टीकाकरण करते हुए या हमारे स्वास्थ्य कर्मियों को वहां टीके लेते हुए देखते हैं, तो हमारा दिल और दिमाग गर्व से भर जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए भारत का दृष्टिकोण हमेशा विज्ञान आधारित रहेगा। हम अपने साथी नागरिकों को उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को भी बढ़ा रहे हैं। आइए हम सभी COVID-19 संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करते रहें और महामारी पर विजय प्राप्त करें।
विज्ञापन


देश हर चुनौती पर विजय पाकर असंभव को भी संभव बना सकता है: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व, दृढ़ संकल्प व निरंतर प्रयासों से भारत ने विश्व में एक आदर्श स्थापित किया है कि अगर सरकार व नागरिक देशहित में एकजुट होकर एक साझा लक्ष्य तय कर लें, तो कैसे देश हर चुनौती पर विजय पाकर असंभव को भी संभव बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मौके पर खुशी जताते हुए एक ट्वीट किया उन्होंने लिखा कि भारत में अब तक 156 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें लगा दी गई हैं। जिनमें से 99 करोड़ खुराक ग्रामीण भारत में दी गई हैं। हमारी 70 फीसदी वयस्क आबादी पूरी तरह से टीकाकृत है। कार्यक्रम शुरू होने के बाद से तीन करोड़ से अधिक  किशोर-किशोरियों को उनकी पहली खुराक मिल चुकी है। भारत ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया है।


दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान: स्वास्थ्य मंत्री 
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को 1 वर्ष पूरा हो गया है। पीएम के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान 'सबके प्रयास' के साथ आज दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान है। मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों, वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई देता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed