फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi interacted with BJP Tamil Nadu president Dr L Murugan Party MLAs from state

बैठक: पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक, प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन भी रहे मौजूद

Sat, 03 Jul 2021 10:52 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 03 Jul 2021 10:52 PM IST
सार

बैठक में भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन भी मौजूद थे। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन, वहां से पार्टी के विधायकों नायनार नगेंथ्रन, वनथी श्रीनिवासन, एम आर गांधी और सी के सरस्वती से संवाद किया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi interacted with BJP Tamil Nadu president Dr L Murugan Party MLAs from state
पीएम मोदी तमिलनाडु के भाजपा विधायक से मिलते हुे - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के साथ बैठक की। दक्षिण के इस राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के चार विधायक निर्वाचित हुए हैं। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा का ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के साथ गठबंधन हुआ था।

विज्ञापन


बैठक में भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन भी मौजूद थे। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन, वहां से पार्टी के विधायकों नायनार नगेंथ्रन, वनथी श्रीनिवासन, एम आर गांधी और सी के सरस्वती से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के विकास को लेकर अपनी दृष्टि साझा की। भविष्य के लिए उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed