फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi inaugurated three Param Rudra supercomputers and high performance computing systems

PM Modi: पीएम मोदी ने किया परम रुद्र सुपर कंप्यूटर का उद्घाटन, कहा- प्रौद्योगिकी गरीबों की ताकत बने

Thu, 26 Sep 2024 06:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 26 Sep 2024 06:04 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत संभावनाओं के अनंत आकाश में नए अवसरों का निर्माण कर रहा है। उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि प्रौद्योगिकी में अनुसंधान से आम आदमी को फायदा हो।

विज्ञापन
PM Narendra Modi inaugurated three Param Rudra supercomputers and high performance computing systems
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर और उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग प्रणाली का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के अंतर्गत स्वदेश में विकसित लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत के तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किए जाने के बाद कहा कि कोई देश तभी बड़ी उपलब्धियों का लक्ष्य रख सकता है, जब उसके पास बड़ी दृष्टि हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रौद्योगिकी का उन्नयन गरीबों को सशक्त बनाने के लिए होना चाहिए।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत संभावनाओं के अनंत आकाश में नए अवसरों का निर्माण कर रहा है। उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि प्रौद्योगिकी में अनुसंधान से आम आदमी को फायदा हो। विज्ञान की सार्थकता केवल आविष्कार और विकास में नहीं, बल्कि सबसे अंतिम व्यक्ति की आशा, आकांक्षाओं को पूरा करने में है। आज अगर हम हाइटेक हो रहे हैं तो ये भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी हाइटेक प्रौद्योगिकी गरीबों की ताकत बने।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक समय सुपर कंप्यूटर में गिने-चुने देशों की महारत मानी जाती थी। हमने 2015 में नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन शुरू किया और आज भारत सुपर कंप्यूटर की दिशा में बड़े देशों की बराबरी कर रहा है। हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी प्रौद्योगिकी में हम अग्रणी'
उन्होंने कहा कि क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी प्रौद्योगिकी में भारत अभी से अग्रणी हो रहा है। इस क्षेत्र में भारत को आगे ले जाने में हमारे राष्ट्रीय क्वांटम मिशन की बड़ी भूमिका होगी। यह नई प्रौद्योगिकी आने वाले समय में हमारी दुनिया को पूरी तरह से बदल देने वाली है। इससे आईटी क्षेत्र, विनिर्माण, उद्योग, एमएसएमई और स्टार्टअप क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आएंगे और नए अवसर बनेंगे।

'अनुसंधान से आत्मनिर्भरता हमारा मिशन'
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को प्राथमिकता दे रही है। मिशन गगनयान की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और 2035 तक हमारे पास अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा। परियोजना के पहले चरण को मंजूरी दी गई है। अनुसंधान से आत्मनिर्भरता हमारा मिशन है।

भारी बारिश की वजह से दौरा रद्द
प्रधानमंत्री पहले पुणे से इन परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से उनका दौरा रद्द हो गया।

पीएम मोदी ने टाटा संस, पीएसएमसी के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने टाटा संस और ताइवान स्थित पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। दोनों कंपनियां गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजनाएं स्थापित कर रही हैं। दोनों कंपनियों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।


मोदी ने एक्स पर कहा, 'टाटा संस और पीएसएमसी की नेतृत्व टीम के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। उन्होंने अपनी सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजनाओं पर अपडेट साझा किए। पीएसएमसी ने भारत में अपने विस्तार को और बढ़ाने के लिए उत्साह व्यक्त किया।' पीएम मोदी ने इस साल मार्च में तीन सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट की आधारशिला रखी थी, जिसमें टाटा समूह और पीएसएमसी द्वारा बनाया जा रहा प्लांट भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed