{"_id":"66e28bdedfb71c37460d25a7","slug":"pm-narendra-modi-inaugurate-ten-new-vande-bharat-express-train-which-cities-got-benefited-fare-know-details-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: दस नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे पीएम मोदी, जानिए किन शहरों को होगा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat Train: दस नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे पीएम मोदी, जानिए किन शहरों को होगा फायदा
Thu, 12 Sep 2024 12:23 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:23 PM IST
सार
हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर में 2.25 बजे गया से हावड़ा के लिए रवाना होगी और रात करीब आठ बजे तक हावड़ा पहुंचेगी। इसके बाद हावड़ा से अगले दिन सुबह 6.50 बजे चलेगी
विज्ञापन
पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को देश के विभिन्न राज्यों को 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों से होकर गुजरेंगी। जिससे इन शहरों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। नई 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से तीन अकेले ओडिशा को मिलेंगी।
इन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगी पीएम मोदी
वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
यह ट्रेन झारखंड के देवघर से वाराणसी के कैंट स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन सुबह वाराणसी से देवघर के लिए रवाना होगी और फिर शाम तीन बजे देवघर से चलकर वापस वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी।
हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन दोपहर में 2.25 बजे गया से हावड़ा के लिए रवाना होगी और रात करीब आठ बजे तक हावड़ा पहुंचेगी। इसके बाद हावड़ा से अगले दिन सुबह 6.50 बजे चलेगी और दोपहर में करीब 1.20 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, प्रधानखनटा, आसनसोल, दुर्गापुर से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
आगरा कैंट-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
आगरा कैंट स्टेशन से वाराणसी के बीच चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन टूंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज से होकर गुजरेगी। आगरा से सुबह छह बजे चलकर यह ट्रेन दोपहर में करीब एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। साथ ही दोपहर में 3.20 बजे यह ट्रेन वापस आगरा के लिए रवाना हो जाएगी।
राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन सुबह छह बजे हावड़ा से चलेगी और खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर होते हुए 11.50 बजे तक राउरकेला पहुंचेगी। दोपहर में करीब 1.40 बजे यह ट्रेन वापस हावड़ा के लिए रवाना होगी।
पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित हो सकती है। यह ट्रेन सुबह छह बजे टाटानगर से रवाना होकर सात घंटे की दूरी तय कर बिहार की राजधानी पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर में तीन बजे पटना से रवाना हो जाएगी और रात करीब 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
टाटानगर-बरहामपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
टाटानगर-बरहामपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5.20 बजे टाटानगर से चलेगी और दोपहर में करीब 2.15 बजे बरहामपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर तीन बजे बरहामपुर से रवाना होगी और देर रात करीब 12 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
हुबली पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस
कर्नाटक के हुबली से महाराष्ट्र के पुणे को जोड़ने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह पांच बजे रवाना होगी और दोपहर में करीब डेढ़ बजे पुणे पहुंचेगी। एक घंटे बाद ही यह ट्रेन वापसी के लिए हुबली रवाना हो जाएगी।
हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
प्रधानमंत्री 15 सितंबर को जमशेदपुर से जिन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे, उनमें हावड़ा भागलपुर वंदे भारत भी शामिल है। यह ट्रेन बंगाल के हावड़ा को बिहार के भागलपुर से जोड़ेगी। दोनों शहरों के बीच की दूरी यह ट्रेन करीब 6.20 घंटे में तय करेगी और अन्य ट्रेनों के मुकाबले इससे यात्रियों के करीब ढाई घंटे बचेंगे।
नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
ये वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर से सिकंदराबाद को जोड़ेगी और सुबह करीब पांच बजे नागपुर से सिंकदराबाद के लिए रवाना होगी। ये ट्रेन सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम, काजीपेट होते हुए सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर में एक बजे सिकंदराबाद से चलकर रात करीब साढ़े आठ बजे नागपुर पहुंचेगी।
दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन सुबह छह बजे दुर्ग से चलेगी और दोपहर में करीब ढाई बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी। दोपहर में 3.15 पर यह ट्रेन वापसी के लिए विशाखापत्तनम से रवाना हो जाएगी और रात करीब 11.50 बजे दुर्ग पहुंचेगी।