{"_id":"65c4762469e79d5e4b03ddda","slug":"pm-narendra-modi-in-rajya-sabha-praise-former-pm-manmohan-singh-on-farewell-of-retiring-members-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की; कांग्रेस के 'ब्लैक पेपर' को बताया 'काला टीका'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की; कांग्रेस के 'ब्लैक पेपर' को बताया 'काला टीका'
Thu, 08 Feb 2024 12:41 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:41 PM IST
सार
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मुझे याद है जब वोटिंग के दौरान, ये तय था कि सत्ता पक्ष जीतेगा फिर भी डॉ. मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर सदन में आए और अपना वोट दिया।'
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा में कई सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों के लिए आज राज्यसभा में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी भी राज्यसभा पहुंचे। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की।
प्रधानमंत्री ने मनमोहन सिंह की तारीफ की
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मुझे याद है जब वोटिंग के दौरान, ये तय था कि सत्ता पक्ष जीतेगा फिर भी डॉ. मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर सदन में आए और अपना वोट दिया। ये अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्कता का उदाहरण है। सवाल ये नहीं है कि वो किस को ताकत देने आए थे। मैं मानता हूं कि वो लोकतंत्र को ताकत देने आए थे।' मनमोहन सिंह छह बार के सांसद हैं और वे साल 2004-2014 तक देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे। पीवी नरसिम्हा की सरकार में मनमोहन सिंह वित्त मंत्री रहे थे और उन्हीं के कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में उदारीकरण का दौर शुरू हुआ।
कांग्रेस के ब्लैक पेपर को बताया 'काला टीका' बताया
कांग्रेस ने सरकार के श्वेत पत्र के जवाब में ब्लैक पेपर लाने का एलान किया है। इस पर चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेस का ब्लैक पेपर उनकी सरकार द्वारा किए गए अच्छे कामों के लिए काला टीका है। कुछ विपक्षी सदस्यों के बांह पर काली पट्टी बांधकर आने पर प्रधानमंत्री ने कहा हमने देखा कि राज्यसभा में कुछ सदस्य काले कपड़े पहनकर आए हैं और फैशन परेड चल रही है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा से रिटायर हो रहे सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई पीढ़ी इनके अनुभव से कुछ सीख लेगी। राज्यसभा से फरवरी से मई के बीच में 68 सदस्य अपना कार्यकाल पूरा कर रिटायर हो जाएंगे।

Prime Minister Narendra Modi says, "Sawal yeh nahin hain ki woh kis ko takat dene aae the. Main manta hoon woh loktantra ko takat dene aae the..." pic.twitter.com/uzNRA40Kbr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 8, 2024