फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   PM Narendra Modi in Kashmir: Why did the PM Modi mentions Shankaracharya Hill before Shivratri in Srinagar?

PM Narendra Modi in Kashmir: श्रीनगर में शिवरात्रि से पहले पीएम ने क्यों किया शंकराचार्य हिल्स का जिक्र?

Thu, 07 Mar 2024 05:46 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 07 Mar 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार
पीएम ने शंकराचार्य हिल्स की तरफ इशारा करते हुए उनकी कई फोटो पोस्ट की हैं। पीएम ने लिखा कि थोड़ी देर पहले ही श्रीनगर पहुंचा हूं, जहां मुझे गौरवशाली शंकराचार्य हिल्स देखने का मौका मिला। इस तस्वीर के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को राजनीतिक संदेश देने की कोशिश है...
loader
PM Narendra Modi in Kashmir: Why did the PM Modi mentions Shankaracharya Hill before Shivratri in Srinagar?
PM Narendra Modi in Kashmir - फोटो : Agency

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान पीएम ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। पीएम ने शंकराचार्य हिल्स की तरफ इशारा करते हुए उनकी कई फोटो पोस्ट की हैं। पीएम ने लिखा कि थोड़ी देर पहले ही श्रीनगर पहुंचा हूं, जहां मुझे गौरवशाली शंकराचार्य हिल्स देखने का मौका मिला। इस तस्वीर के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को राजनीतिक संदेश देने की कोशिश है।

दरअसल, इस तस्वीर में वो किसी पहाड़ी की ओर इशारा कर रहे हैं, जो हिंदू धर्म से जुड़ी है। शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर में जबरवान रेंज पर शंकराचार्य पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है। यह मंदिर हिंदू भगवान शिव को समर्पित है। कश्मीरी हिंदुओं का दृढ़ विश्वास है कि इस मंदिर में आदि शंकराचार्य ने दौरा किया था और तब से यह मंदिर उनके साथ जुड़ा हुआ है। इस तरह मंदिर और पहाड़ी का नाम शंकराचार्य पड़ा है। कश्मीरी पंडितों की इस मंदिर में गहरी आस्था है। शिवरात्रि के पर्व पर जिसे कश्मीर में हेराथ के नाम से भी जाना जाता है, यहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

सियासी जानकारों का कहना है कि पीएम मोदी ने श्रीनगर से भाजपा की हिंदुत्ववादी राजनीति की धार को और पैना किया है। पीएम मोदी के इस कदम को चुनाव से पहले कश्मीरी पंडितों को साधने के रूप में भी देखा जा रहा है, क्योंकि जिस शंकराचार्य के नाम पर यह हिल है, उनका सीधा लगाव यहां के कश्मीरी पंडितों से था। घाटी में कश्मीरी पंडितों की संख्या भले ही कम है, लेकिन यहां के पंडित लंबे वक्त से देश के चुनावी मुद्दों में शामिल हैं।

पीएम मोदी ने अपने श्रीनगर के दौरान बक्शी स्टेडियम में 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। पीएम मोदी रैली के दौरान 6400 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने कहा, जम्मू कश्मीर में पहले की सरकारों के समय में भ्रष्टाचार और परिवारवाद का बोलबाला रहा। प्रदेश परिवारवाद का सबसे प्रमुख निशाना रहा। परिवारवादी लोग मोदी पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। देश के हर कोने में लोग कह रहे हैं- मैं हूं मोदी का परिवार। कश्मीर के लोग भी कह रहे- मैं हूं मोदी का परिवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed