फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi image show turn back on lord ganesha pune temple fact check shows truth

'भगवान का अपमान': प्रधानमंत्री मोदी की इस तस्वीर पर क्यों हाय-तौबा कर रहा विपक्ष, जानिए सच्चाई

Thu, 03 Aug 2023 10:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 03 Aug 2023 10:15 AM IST
सार

एक तस्वीर सामने आई, जिसमें पीएम मोदी भगवान गणेश की प्रतिमा की तरफ पीठ करके हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

विज्ञापन
pm narendra modi image show turn back on lord ganesha pune temple fact check shows truth
पीएम मोदी की इसी तस्वीर पर है विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में पुणे के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने पुणे के प्रसिद्ध गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। मंदिर में पूजा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई और देखते ही देखते वायरल हो गई। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने पीएम मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया और उन पर भगवान के कथित अपमान का आरोप लगा दिया, लेकिन सच्चाई कुछ और निकली।
विज्ञापन


क्या है विवाद
प्रधानमंत्री मोदी ने एक अगस्त को पुणे का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पुणे के मशहूर श्रीमंत दगड़ूसेठ हलवाई मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान एक तस्वीर सामने आई, जिसमें पीएम मोदी भगवान गणेश की प्रतिमा की तरफ पीठ करके हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। हालांकि इस तस्वीर को लेकर पीएम मोदी विपक्षियों के निशाने पर आ गए। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष वाई.सतीश रेड्डी ने पीएम मोदी की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि 'मोदी जी, हमारे यहां भगवान को पीठ दिखाना तिरस्कार माना जाता है। आप किसकी तरफ देख रहे हैं? दुर्भाग्यपूर्ण!' कांग्रेस युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भी इस तस्वीर को शेयर किया और यूजर्स से पूछा कि 'इस तस्वीर के बारे में आपकी क्या राय है?'
 

सामने आई तस्वीर की सच्चाई
विवाद के बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने मंदिर में पूजा अर्चना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिससे पता चला है कि पीएम मोदी भगवान गणेश की प्रतिमा की तरफ पीठ करके नहीं खड़े हैं बल्कि वह परिक्रमा कर रहे हैं। इसी दौरान फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर ली और इसे देखकर ऐसा भ्रम हुआ कि पीएम मोदी भगवान गणेश की तरफ पीठ करके खड़े हुए हैं। वीडियो देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे की असल में मामला क्या है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed