फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi greets people on Diwali

सर्वार्थसिद्धि योग में आज मनाई जाएगी दीपावली, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Sat, 14 Nov 2020 07:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 14 Nov 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi greets people on Diwali
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI

देश में शनिवार यानी आज हर्षोउल्लास से दिवाली मनाई जाएगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सभी को दिवाली की बधाई! यह त्योहार सभी को और अधिक प्रसन्नता दे और सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।

विज्ञापन


बन रहा है उत्तम योग
इस बार की दिपावली सर्वार्थसिद्धि योग में शनिवार को मनाई जाएगी। इसमें ग्रहों की स्थिति बहुत उत्तम है। इस दिवाली पर शनि स्वाति योग से सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है साथ ही यह योग सुबह से लेकर रात 8:48 तक रहेगा। साथ ही स्थिर लग्न में लक्ष्मी कुबेर का पूजन काफी फलदायी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्र बुध की राशि कन्या में, शनिदेव स्वराशि मकर में ,राहु शुक्र की राशि वृष में तो केतु मंगल की राशि वृश्चिक में हैं। इस दिन सूर्य तुला राशि मे ,चंद्रमा शुक्र की राशि तुला में ,पराक्रम कारक ग्रह मंगल गुरु की राशि मीन में, बुध शुक्र की राशि तुला में हैं। बताया जा रहा है कि ग्रहों की इस प्रकार की स्थिति 499 साल पहले 1521 में थी। दिवाली का पूजन स्थिर लग्न में करना अच्छा होता है। कहते हैं कि इस स्थिर लग्न में पूजन करने से माता लक्ष्मी आपके घर में ठहरती है। जो आपको धन धान्य से परिपूर्ण करेंगी।


स्थिरलग्न में पूजन महूर्त
वृषभ- शाम 5:30 से 7:30 के मध्य
सिंह - रात 12:00 से 2:15 के मध्य  

पूजन सामग्री- रोली, मौली, फल, कर्पूर, नारियल, इलायची, दूर्वा। पान, सुपारी, अक्षत, धूप,जनेऊ, कमल का पुष्प, वस्त्र, घी का दीपक, तेल का दीपक, खील, बताशे, श्रीयंत्र, शंख , घंटी, चंदन, जलपात्र, कलश, लक्ष्मी-गणेश-सरस्वतीजी का चित्र, पंचामृत, गंगाजल, सिन्दूर, नैवेद्य, इत्र, कुमकुम, पुष्पमाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed