{"_id":"60308e1986675862a97635dd","slug":"pm-narendra-modi-greet-mizoram-and-arunachal-pradesh-on-their-statehood-days-pray-for-states-continuous-growth","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, दोनों के लिए की ये कामना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, दोनों के लिए की ये कामना
Sat, 20 Feb 2021 10:03 AM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी संस्कृति और परंपराओं की प्रशंसा की। 21 फरवरी 1987 को दो नए राज्य मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश अस्तित्व में आए थे। ये दोनों भारत के 23वें और 24वें राज्य बने थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दोनों राज्यों की प्रगति की कामना की।
विज्ञापन
मिजोरम को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, 'मिजोरम के मेरी बहनों और भाइयों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। पूरे देश को महान मिजो संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों को प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने, अपनी दयालुता और प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। मैं राज्य की निरंतर वृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।'
विज्ञापन
Greetings to the wonderful people of Arunachal Pradesh on the special occasion of their Statehood Day. The people of this state are known for their culture, courage and strong commitment to India’s development. May Arunachal Pradesh keep scaling new heights of progress.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2021
अरुणाचल को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'अरुणाचल प्रदेश के अद्भुत लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर की बधाई। इस राज्य के लोग अपनी संस्कृति, साहस और भारत के विकास में मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। आशा करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।'
इस तरह हुई थी मिजोरम की स्थापना
बता दें कि लालडेंगा के नेतृत्व में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने असम से मिजोरम को अलग करने के लिए तब आंदोलन तेज कर दिया था जब 1957 में नगालैंड को केंद्र सरकार की प्रशासनिक एजेंसी और 1963 में राज्य का दर्जा दिया गया था। एमएनएफ के नरमपंथियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद केंद्र सरकार ने 1972 में केंद्रशासित प्रदेश के तौर पर मिजोरम की स्थापना की थी। इसके बाद 1987 में मिजोरम को मिजोरम अधिनियम, 1986 द्वारा राज्य का दर्जा दिया गया था।
ऐसे 24वां राज्य बना था अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश का क्षेत्र आजादी के समय असम में एकीकृत था। लेकिन इसकी सीमा पर चीन की उपस्थिति ने इस क्षेत्र को सरकार के लिए सौन्य तौर पर महत्वपूर्ण बना दिया। इस क्षेत्र को 1972 में केंद्र शासित प्रधेश बनाया गया था। वहीं 1987 में अरुणाचल प्रदेश अधिनियम, 1986 द्वारा इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था।