{"_id":"5a1e66184f1c1b8d698be8d6","slug":"pm-narendra-modi-gifted-a-wooden-box-to-ivanka-trump-in-hyderabad-ges-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"इवांका ट्रंप को पीएम मोदी ने दिया यह उपहार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इवांका ट्रंप को पीएम मोदी ने दिया यह उपहार
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
इवांका ट्रंप और पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी सलाहकार इवांका ट्रंप को सदेली शिल्प शैली में बना लकड़ी का एक बॉक्स भेंट किया है। उम्मीद है कि यह उपहार उन्हें हैदराबाद दौरे की याद दिलाएगा।
यह भी पढ़ें: इवांका के कार्यक्रम में जाकर PM ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को किया कम: आनंद शर्मा
सदेली गुजरात के सूरत की स्थानीय शिल्प कला है जिसे बहुत कुशल कारीगर मीनाकारी कर तैयार करते हैं। इसे लकड़ी में ज्यामितीय आकृतियां बनाकर तैयार किया जाता है। पारंपरिक रूप से इस शैली का प्रयोग दरवाजों, खिड़कियों और फर्नीचर को सजाने के लिए किया जाता है। मौजूदा दौर में इसका इस्तेमाल गहनों के बॉक्स, कंटेनर और फोटो फ्रेम को सुशोभित करने के लिए भी किया जाता है।
यह भी पढ़ें: डायना के बाद इवांका का हुआ ऐसा 'भव्य' स्वागत, मिली राष्ट्रपति-पीएम वाली यह 'खास' सुविधा
सदेली 19वीं सदी में ब्रिटेन में बहुत लोकप्रिय हुआ था जब वह भारत से बॉक्स, कार्ड केस और शतरंज के बोर्ड आयात करने लगा। बंबई इस कला के केंद्र के रूप में उभरा। फर्नीचर और कैबिनेटमेकिंग पत्रिका के मुताबिक इसके बाद आयातित सामान 'बॉम्बे बॉक्स' के नाम से मशहूर हुए।

PM Narendra Modi presented #IvankaTrump a wooden box of Sadeli craft. This craft technique of fabricating geometric patterns in wood is native to Surat pic.twitter.com/REUXauXo4L
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 28, 2017