{"_id":"635fac78d82c9e1e3442c8a1","slug":"pm-narendra-modi-gets-emotional-over-morbi-bridge-collapse-launches-several-projects-in-gujarat-banaskantha","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मन व्यथित था, कर्तव्य यहां लाया': मोरबी हादसे पर भावुक हुए PM मोदी, बनासकांठा में परियोजना की नींव रखी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मन व्यथित था, कर्तव्य यहां लाया': मोरबी हादसे पर भावुक हुए PM मोदी, बनासकांठा में परियोजना की नींव रखी
Mon, 31 Oct 2022 05:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 31 Oct 2022 05:31 PM IST
सार
पीएम ने गुजराती में कहा, "मोरबी में भयंकर पीड़ादायक हादसा हुआ।" इस दौरान मोदी की आवाज भारी हो गई और वे काफी भावुक दिखाई दिए। पीएम ने कहा, "मन बहुत व्यथित है।
विज्ञापन
बनासकांठा में भाषण के दौरान भावुक हुए पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बनासकांठा के थराड़ जिले में कई योजनाओं की नींव रखने पहुंचे। मोरबी में हुए हादसे को लेकर पीएम मोदी यहां संबोधन के दौरान काफी भावुक दिखाई दिए। पीएम ने कहा कि वे इस बात को लेकर असमंजस में थे कि वह इस प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग के कार्यक्रम में शामिल हों या न हों। पीएम ने कहा कि वे यहां के लोगों के प्यार की वजह से हिम्मत जुटाकर कार्यक्रम में आए। अपने भाषण के दौरान पीएम कई बार बीच में ही रुक गए।
प्रोजेक्ट लॉन्च पर क्या बोले पीएम?
पीएम ने गुजराती में कहा, "मोरबी में भयंकर पीड़ादायक हादसा हुआ।" इस दौरान मोदी की आवाज भारी हो गई और वे काफी भावुक दिखाई दिए। पीएम ने कहा, "मन बहुत व्यथित है। मैं दुविधा में था कि विकास के कार्यक्रम जो हैं, उन्हें करुं कि न करुं। बनासकांठा के लिए ये कार्यक्रम जरूरी हैं। लेकिन आपके प्रेम और सेवाभाव और हमारे कर्तव्य निभाने के संस्कार की वजह से मैं मन मजबूत कर के आपके वास्ते यहां आ गया। बनासकांठा मतलब पूरा उत्तर गुजरात।"
विज्ञापन
गुजरात सरकार का हर मंत्री-अधिकारी राहत-बचाव कार्यों में जुटा
पीएम ने कहा, "आज गुजरात शोक में डूबा है। पूरा देश मोरबी की घटना से आज दुखी है। जो दुर्घटना हुई, उस दुख की घड़ी में आप सबकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। भूपेंद्र भाई पटेल की सरकार ने पूरी ताकत के साथ राहत-बचाव कार्य में झोंक दिया। सीएम सीधा केवड़िया से मोरबी पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की कमान संभाल ली। सरकार के मंत्री और अधिकारी भी आपदा के समय में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे थे।"
पीएम ने कहा कि हमने एनडीआरएफ के साथ नौसेना, वायुसेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया। इस विकट परिस्थिति में सरकार ने कोई कोर-कसर बाकी नहीं रहने दी। मोदी ने कहा कि जो पीड़ादायक घटना हुई है, उसके पीड़ितों की मदद में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।