फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi first apologizes for Promise reminder Then ask for vote says Congress

प्रधानमंत्री पहले वादाखिलाफी के लिए मांगे माफी, फिर वोट मांगें : कांग्रेस

Sat, 30 Mar 2019 05:35 PM IST
अमर शर्मा भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi first apologizes for Promise reminder Then ask for vote says Congress
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा (फाइल फोटो)

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस चुनाव में जनता से जुड़े मुद्दों से भागने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि मोदी को वोट मांगने से पहले ‘वादाखिलाफी’ के लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने यह भी दावा किया कि ‘विवादित’ प्रधानमंत्री जवानों के बलिदान का राजनीतिकरण कर रहे हैं और ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें असल मुद्दों से भागने नहीं देगी। शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘मोदी जी विवादित प्रधानमंत्री हैं जिनको बातें बनाना ज्यादा पसंद है, काम करना कम पसंद है। प्रचार में इनका कोई मुकाबला नहीं है।’
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया, ‘प्रधानमंत्री असली मुद्दों से भाग रहे हैं। रोजगार के सवाल पर वह मौन हैं। करोड़ों रोजगार खत्म हुए तो इसके लिए इनकी नीतियां जिम्मेदार हैं। किसानों की बुरी स्थिति है। इस चुनाव में उन्हें रोजी-रोटी से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना देना चाहिए। हम नरेंद्र मोदी की जवाबदेही तय करेंगे। असली मुद्दों से उन्हें भागने नहीं देंगे।’ शर्मा ने कहा कि जवानों के पराक्रम और बलिदान के संदर्भ में प्रधानमंत्री जो बयान दे रहे हैं उससे पूरी दुनिया में देश की जगहंसाई हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अर्थव्यवस्था से जुड़े कुछ मानकों का हवाला देते हुए कहा, ‘इस सरकार की एक भी उपलब्धि भी ऐसी नहीं है जिससे इस सरकार की तारीफ की जाए। निवेश टूट हो चुका है। देश का कर्ज बढ़ रहा है, सरकार का कर्ज बढ़ रहा है। रोजगार सृजन होगा, किसान की स्थिति मजबूत होगी, अर्थव्यवस्था बढ़ेगी तो देश सुरक्षित होगा। प्रधानमंत्री के झूठे प्रचार से देश सुरक्षित नहीं होगा।’ 


शर्मा ने सवाल किया कि, ‘अगर मोदी जी इतने ही मजबूत हैं तो सामने आकर जवाब नहीं क्यों नहीं देते? असल मुद्दों से क्यों भाग रहे हैं? दूसरी पार्टियों के लोगों को क्यों तोड़ रहे हैं?’ उन्होंने कहा, ‘झूठे वादों की सुनामी में इनको 31 फीसदी वोट मिले थे। इस पर हिसाब देना है। बेहतर है कि वो पहले वादाखिलाफी के लिए माफी मांग ले, फिर वोट मांगे।’ 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed