फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi expressed his condolences over Demise of British Royal Queen Elizabeth II

Queen Elizabeth Death: ब्रिटिश महारानी के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले- उनकी दयालुता को नहीं भूलूंगा

Fri, 09 Sep 2022 01:51 AM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 01:51 AM IST
सार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अपने देश और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्हें हमारे समय की दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Narendra Modi expressed his condolences over Demise of British Royal Queen Elizabeth II
PM Modi with British Royal Queen Elizabeth II - फोटो : PTI - फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें हमारे समय की दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने देश और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा... उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं। 
विज्ञापन

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटेन दौरे को याद करते हुए लिखा कि 2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ-2 के साथ यादगार मुलाकातें हुईं। मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी में उपहार में दिया था। मैं इसको हमेशा रखूंगा। 
   
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, "ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से दुनिया ने एक महान शख्सियत खो दी है। उन्होंने अपने देश और लोगों को सात दशकों से अधिक समय तक चलाया तब से एक युग बीत चुका है। मैं ब्रिटेन के लोगों के दुख को साझा करती हूं और शाही परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed