पीएम मोदी ने योग 2019 के लिए 'प्रधानमंत्री पुरस्कार' पाने वालों को छह भाषाओं में दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किए गए लोग और संस्थाओं को बधाई दी है। पीएम मोदी ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि उन सभी को बधाई, जिन्हें योग-2019 के प्रचार और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'प्रधानमंत्री योग पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। हम उनके समृद्ध कार्य पर अत्यधिक गर्व करते हैं ताकि अधिक से अधिक लोग योग को अपना सकें और हमारा ग्रह स्वस्थ हो सके।
نشر اليوجا في كافة أنحاء العالم
تم تأسيس مؤسسة نيكيتان اليابانية لليوجا في عام 1980 وتعمل على نشر اليوجا في اليابان.وتقوم بإدارة العديد من معاهد اليوجا التدريبية وتقدم دورات في اليوجا.واستطاعوا جذب افراد من كافة طبقات المجتمع الياباني لممارسة اليوجا.विज्ञापन
خالص التهاني لهم جميعا — Narendra Modi (@narendramodi) June 22, 2019
पीएम मोदी ने छह अलग-अलग भाषाओं, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी, रशियन, जापानी और इंग्लिश में ये बधाई दी। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 में योग को प्रोत्साहन देने और इसके विकास में योगदान देने के लिए गुजरात के स्वामी राजर्षि मुनि, इटली की एंटोनिएटा रोजी, जापान स्थित जापान योग निकेतन और बिहार के मुंगेर के बिहार स्कूल ऑफ योग को प्रधानमंत्री योग सम्मान देने की घोषणा की गई थी।
इन सभी को 25 लाख रुपये की इनामी राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। चारों नामों का चयन आयुष सचिव की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त 79 नामांकनों में से किया है।
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने 21 जून 2016 को चंडीगढ़ में आयोजित दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योग के प्रचार-प्रसार में अहम योगदान देने वाले लोगों और संस्थाओं को पुरस्कृत करने की घोषणी की थी।