फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi congratulates India on becoming T-20 Worldcup champion poltical reaction News and updates

T-20 वर्ल्डकप: टीम इंडिया की शानदार जीत पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई; जानिए किसने क्या कहा?

Sat, 29 Jun 2024 11:46 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Jun 2024 11:46 PM IST
सार

टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि आपने अपने प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi congratulates India on becoming T-20 Worldcup champion poltical reaction News and updates
PM मोदी ने जीत की बधाई दी - फोटो : ani

विस्तार

टीम इंडिया की जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपकी उपलब्धियों का हमेशा जश्न मनाया जाएगा और उन्हें याद रखा जाएगा। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं, हम आपका ऐसे ही उत्साहवर्धन करते रहेंगे।
विज्ञापन


टीम इंडिया को वर्ल्डकप जीतने पर हार्दिक बधाई। कभी ना हार मानने का जज्बा और कठिन परिस्थितियों का सामना करके आपने पूरे टूर्नामेंट मे शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में यह असाधारण जीत थी। टीम इंडिया! हमको आप पर गर्व है!’
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री ने कहा- आपने देशवासियों का दिल जीत लिया
टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत दर्ज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि टीम इंडिया ने एक के बाद एक शानदार विजय हासिल कर पूरे टूर्नामेंट को रोमांचक बना दिया। पीएम मोदी ने कहा, ‘इंडिया को इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। आज 140 करोड़ देशवासीआपके इस शानदार प्रदर्शन के लिए गर्व का अनुभव कर रहे हैं। खेल के मैदान में आपने वर्ल्डकप जीता लेकिन हिंदुस्तान के हर गली-मोहल्ले में आपने देशवासियों का कोटि-कोटि दिल जीत लिया। यह टूर्नामेंट एक विशेष कारण से भी याद रखा जाएगा। इतने सारे देश, इतनी सारी टीमें और एक भी मैच हारना नहीं, यह छोटी उपलब्धि नहीं है। आपने क्रिकेट जगत के हर महारथी उनके हर बॉल को खेला और आप शानदार विजय प्राप्त करते रहे। एक के बाद एक विजय की इस परंपरा ने आपके हौसले को तो बुलंद कर दिया लेकिन साथ ही इस टूर्नामेंट को भी रोचक बना दिया। मेरी तरफ से मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं और बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।’




राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन और जीत के लिए बधाई। सूर्या, क्या शानदार कैच है! रोहित, यह जीत आपके नेतृत्व का प्रमाण है। राहुल टीम इंडिया आपके मार्गदर्शन की कमी को हमेशा महसूस करेगी। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हमारे देश को गौरान्वित किया है। 


 



कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दी बधाई

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन  खरगे ने टी-20 विश्वकप में चैंपियन बनने पर बधाई दी है। मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, एक रोमांचकर फाइनल में भारत ने 17 साल बाद टी-20 विश्वकप जीत लिया। टीम इंडिया को बहुत बधाई, उन्होंने अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया। विराट कोहली, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने मैंच में शानदार प्रदर्शन किया। प्रत्येक भारतीय को इस जीत पर गर्व है।

आपकी उपलब्धियों का हमेशा जश्न मनाया जाएगा और उन्हें याद रखा जाएगा। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं, हम आपका ऐसे ही उत्साहवर्धन करते रहेंगे।'
 

 


फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया
आज टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। भारत ने अजेय रहते हुए चैंपियनशिप जीती है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed