फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi chaired a high level meeting to review the availability supply of oxygen and medicines

कोरोना संकट : प्रधानमंत्री मोदी ने की समीक्षा बैठक, ब्लैक फंगस का लिया संज्ञान

Thu, 13 May 2021 07:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 13 May 2021 07:18 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक महामारी की पहली लहर के दौरान की मांग की तुलना में अब तीन गुणा ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi chaired a high level meeting to review the availability supply of oxygen and medicines
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना के गहराते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में ऑक्सीजन व दवा की उपलब्धता और आपूर्ति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने देश में कुछ स्थानों पर ब्लैक फंगस से संक्रमण मामले का भी संज्ञान लिया। 

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि भारत का फार्मा सेक्टर काफी जीवंत है और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार उनके संपर्क में है। अधिकारियों ने पीएम मोदी को बताया कि देश में कोविड की पहली लहर के चरम के मुकाबले अब ऑक्सीजन की आपूर्ति तीन गुना ज्यादा है। साथ ही कारोना के इलाज में उपयोगी रेमडेसिविर सहित अन्य दवाओं का उत्पादन भी बढ़ाया गया है और राज्यों को पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड प्रबंधन के साथ-साथ कुछ स्थानों पर म्यूकरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) की भी केंद्र सरकार सक्रियता से निगरानी कर रही है। 
विज्ञापन


कुछ राज्यों में खराब गुणवत्ता के वेंटिलेटर के वैसे ही पड़े होने की शिकायत पर मोदी ने राज्यों को तकनीकी कमियों को दूर कर उन्हें समय से चालू करने को कहा। अधिकारियों ने मोदी को ऑक्सीजन रेल और कन्संट्रेटर्स की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें बताया गया कि राज्यों को अच्छी मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। पीएम को यह भी अवगत कराया गया कि पिछले कुछ हफ्तों में रेमडेसिविर सहित सभी दवाओं के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि राज्यों को समयबद्ध तरीके से वेंटिलेटर को संचालन योग्य बनाना चाहिए, निर्माताओं की मदद से तकनीकी, प्रशिक्षण के मुद्दे को सुलझाना चाहिए।


पीएम मोदी ने कहा कि भारत का दवा क्षेत्र काफी क्षमतावान है, सभी दवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार करीबी तालमेल से काम करती रहेगी।

कोरोना से लड़ने में सबसे आगे रहा नर्सिंग स्टाफ: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (12 मई) को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर देश और दुनिया के नर्सों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेहनती नर्सिंग स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। पीएम ने ट्वीट किया, अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मेहनती नर्सिंग स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है, जो कोरोना से लड़ने में सबसे आगे है। स्वस्थ भारत के प्रति उनके कर्तव्य, करुणा और प्रतिबद्धता की भावना अनुकरणीय है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed