फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Cabinet Women Members New Ministers know highlights in hindi

PM Modi New Team: नई कैबिनेट से जुड़ी 10 बड़ी बातें, 7 देशों के मेहमान आए; OBC व अन्य जाति के बारे में जानिए

Sun, 09 Jun 2024 10:44 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 09 Jun 2024 10:44 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंत्रिपरिषद के 71 सहयोगियों के साथ शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 20 से अधिक राज्यों से चुने गए नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया गया है। नए मंत्रिमंडल में सात महिलाओं को जगह दी गई है। ओबीसी समुदाय से 27 मंत्रियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Cabinet Women Members New Ministers know highlights in hindi
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में सात देशों के मेहमान पहुंचे - फोटो : X/@rashtrapatibhvn

विस्तार

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके मंत्रिपरिषद में इस बार 30 कैबिनेट मंत्रियों और 41 राज्यमंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें पांच राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार वाले हैं। 36 वर्षीय के राममोहन नायडू सबसे युवा मंत्री हैं। तो 79 साल के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। जानिए पीएम मोदी की नई टीम से जुड़ी 10 बड़ी बातें
विज्ञापन
  1. प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश के 20 से अधिक राज्यों से निर्वाचित नेताओं को मंत्री पद मिला है। 
  2. पीएम मोदी की नई टीम में सात महिला मंत्रियों को जगह- प्रधानमंत्री ने निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, रक्षा निखिल खड़से, सावित्री ठाकुर और नीमू बेन बंभानिया को मंत्रिमंडल में शामिल किया।
  3. विज्ञापन
  4. मंत्रिमंडल में अलग सामाजिक समूहों का भी प्रतिनिधित्व। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से 27 मंत्री बनाए गए हैं।
  5. अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के 10 नेताओं को मंत्री पद मिला है, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यकों समुदाय के पांच-पांच मंत्रियों को नई टीम में शामिल किया गया है।
  6. विज्ञापन
    विज्ञापन
  7. नई टीम में 43 मंत्री ऐसे हैं जो संसद में तीन या उससे अधिक कार्यकाल पूरे कर चुके हैं।
  8. 39 मंत्री ऐसे हैं जो केंद्र सरकार में पहले भी मंत्री पद संभाल चुके हैं। 
  9. सात पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी केंद्रीय मंत्रियों के रूप में शपथ दिलाई गई है।
  10. पीएम मोदी की नई टीम में 34 ऐसे मंत्रियों को शामिल किया गया है, जो राज्य विधानसभाओं में निर्वाचित हो चुके हैं।
  11. नई टीम में 23 ऐसे मंत्री शामिल हैं जो राज्यों की सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।
  12. प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में सात देशों के मेहमान पहुंचे। इनमें नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और मॉरिशस के प्रधानमंत्री भारत के राजकीय मेहमान बनकर पहुंचे। सात देशों के शासनाध्यक्षों में श्रीलंका और मालदीव के राष्ट्रपति भी शामिल हैं।
इन 23 राज्यों के मंत्रियों को मिली जगह; कई राज्यसभा सदस्यों को भी मंत्री पद
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को लोकसभा चुनाव-2024 में कुल 293 सीटें मिली हैं। एनडीए के प्रमुख सहयोगियों में तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी- जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हैं। नए मंत्रिमंडल में यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, ओडिशा, बिहार, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, अरुणाचल, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़ और दिल्ली से चुने गए लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed