फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi begins 25th year in office firstly as Gujarat CM and then as India PM BJP news and updates

केंद्र-राज्य सरकारों का नेतृत्व करते हुए मोदी का 25वें साल में प्रवेश, बोले- लोगों के जीवन में सुधार मेरा

Tue, 07 Oct 2025 01:19 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 07 Oct 2025 01:19 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के मुखिया के रूप में अपने 25वें वर्ष की शुरुआत करते हुए कहा कि लोगों के जीवन में सुधार लाना और इस महान राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना उनका निरंतर प्रयास रहा है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi begins 25th year in office firstly as Gujarat CM and then as India PM BJP news and updates
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्र और राज्य सरकारों के प्रमुख रहते हुए अपने 25वें वर्ष की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाना और देश की प्रगति में योगदान देना उनका निरंतर प्रयास रहा है। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “साथी भारतीयों के निरंतर आशीर्वाद से, मैं सरकार प्रमुख के रूप में अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा हूं। मैं देश की जनता का हृदय से आभारी हूं।”
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “इन सभी वर्षों में मेरा निरंतर प्रयास रहा है कि हम अपने लोगों के जीवन में सुधार करें और उस महान राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें जिसने हम सबका पोषण किया है।” प्रधानमंत्री ने अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इसी दिन वर्ष 2001 में उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन बार लगातार गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मोदी ने भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर भी लगातार तीन आम चुनावों में विजय दिलाई। अपने राजनीतिक जीवन में मोदी ने अब तक चुनावी हार नहीं झेली है और वे अब तक सबसे लंबे समय तक किसी सरकार के प्रमुख (राज्य में मुख्यमंत्री और देश में प्रधानमंत्री दोनों के रूप में) रहने वाले नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तक कभी चुनाव नहीं हारे
पीएम मोदी ने कभी भी चुनावी हार का सामना नहीं किया है। अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड उनके नाम है, जिसमें साढ़े 12 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भी शामिल है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत, जो यूपीए सरकार के दौरान भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और नीतिगत पंगुता के सबसे बुरे रूप से ग्रस्त था। अब दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में से एक का घर है। भारतीय किसान नवाचार कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि राष्ट्र आत्मनिर्भर हो, जबकि सरकार ने व्यापक सुधार किए हैं। लोकप्रिय भावना देश को सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर" बनाने की है, जो गर्व से कहो, यह स्वदेशी है के आह्वान में साफ दिखाई देता है।

बीते 11 वर्षों में कई बदलाव लाए
पीएम मोदी ने कहा, पिछले 11 वर्षों में, हम भारत के लोगों ने मिलकर काम किया है और कई बदलाव हासिल किए हैं। हमारे अभूतपूर्व प्रयासों ने पूरे भारत के लोगों, विशेषकर हमारी नारी शक्ति, युवा शक्ति और मेहनती अन्नदाताओं को सशक्त बनाया है। 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी के चंगुल से निकाला गया है। उन्होंने कहा कि भारत अब प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक उज्ज्वल स्थान के रूप में देखा जा रहा है।


चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाला गुजरात के सीएम का पद
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी नियुक्ति को याद करते हुए, मोदी ने कहा कि उन्होंने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पदभार संभाला था। राज्य एक बड़े भूकंप से हिल गया था और लोगों की पीड़ा और भी बदतर हो गई थी, क्योंकि वे उससे पहले एक महाचक्रवात, लगातार सूखे और राजनीतिक अस्थिरता की मार झेल रहे थे। उन्होंने कहा, इन चुनौतियों ने लोगों की सेवा करने और नए जोश और आशा के साथ गुजरात के पुनर्निर्माण के संकल्प को और मजबूत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed