फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra Modi beats ametica President Donald Trump on Instagram

ट्रंप को पछाड़ इंस्टाग्राम पर नंबर वन बने पीएम मोदी

Thu, 13 Apr 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Thu, 13 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi beats ametica President Donald Trump on Instagram
modi trump

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सोशल वेबसाइट इंस्टाग्राम पर पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी को फॉलो करने वाले फैन्स की तादाद अमेरिकी राष्ट्रपति से ज्यादा हो गई है। पीएम मोदी को इंस्टाग्राम पर  69 लाख लोग फॉलो करते हैं। आपको बता दें कि मोदी अब तक इंस्टाग्राम पर 101 पोस्ट शेयर कर चुके हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 63 लाख फॉलोअर्स हैं। ट्वीप्लोमेसी ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।

विज्ञापन


यह निष्कर्ष एक वैश्विक अध्ययन ‘वल्र्ड लीडर्स ऑन इंस्टाग्राम’ के विश्लेषण पर आधारित है। इसके तहत पिछले एक वर्ष में इंस्टाग्राम पर मौजूद 325 राष्ट्राध्यक्षों, शासनाध्यक्षों और विदेश मंत्रियों के खातों का अध्ययन किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की इस लिस्ट में भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति को टविटर के मैदान में भी पीछे छोड़ चुके हैं। और सिर्फ टविटर ही नहीं, नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स फेसबुक पर भी डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में दोगुने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की लिस्ट में ट्रंप 63 लाख फॉलोवर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि पोप फ्रांसिस तीन नंबर पर हैं जिन्हें 37 लाख लोग फॉलो करते हैं। सर्वे के अनुसार इंस्टाग्राम के जरिये इंटरऐक्शन के मामले में ट्रंप सबसे आगे हैं और प्रधानमंत्री मोदी इस मामले में चौथे पायदान पर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed