फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi attended 24 meetings in his 65 hours long stay in US with Joe Biden Quad members CEOs Kamala Harris

अमेरिका दौरे पर 65 घंटे में 20 मीटिंग: बेहद व्यस्त रहा पीएम मोदी का कार्यक्रम, फ्लाइट में भी निपटाईं चार बैठकें

Sun, 26 Sep 2021 01:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 26 Sep 2021 01:49 PM IST
सार

पीएम मोदी ने अमेरिका तक उड़ान भरने और फिर लौटने के दौरान फ्लाइट में भी दो-दो बैठकें कीं। यानी विमान में ही उनकी अधिकारियों के साथ चार बार मीटिंग हुई।

विज्ञापन
PM Narendra Modi attended 24 meetings in his 65 hours long stay in US with Joe Biden Quad members CEOs Kamala Harris
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना अमेरिका दौरा खत्म कर रविवार को भारत लौट आए। 22 सितंबर को भारत से अमेरिका रवाना होने के बाद पीएम ने लगभग 90 घंटे में अपना दौरा पूरा कर लिया। इसमें 65 घंटे पीएम ने अमेरिका में बिताए। अब सामने आया है कि मोदी ने अमेरिका में इस 65 घंटे के दौरे में 20 मीटिंग्स में हिस्सा लिया। इतना ही नहीं मोदी ने अमेरिका तक उड़ान भरने और फिर लौटने के दौरान फ्लाइट में भी दो-दो बैठकें कीं। यानी विमान में ही उनकी अधिकारियों के साथ चार बार मीटिंग हुई। इस लिहाज से मोदी ने भारत से निकलने से लेकर लौटने तक 24 बैठकें कीं। 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने इन अहम लोगों से की मुलाकात

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बुधवार को अमेरिका जाते वक्त मोदी ने विमान में दो बैठकें की और वहां पहुंचने के बाद होटल में तीन बैठकें कीं। जानकारी के मुताबिक, 23 सितंबर को प्रधानमंत्री ने अलग-अलग अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ पांच बैठकें कीं। इसके बाद वे अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मिले। उन्होंने इसी दिन जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने तीन आंतरिक बैठकों की भी अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि प्रधानमंत्री ने अगले दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसके बाद वे क्वाड के शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन के बाद उन्होंने चार आंतरिक बैठकें भी कीं। सूत्रों के मुताबिक, 25 सितंबर को अमेरिका से भारत के लिए रवाना होने पर, प्रधानमंत्री ने विमान में अफसरों के साथ दो और बैठकें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed