फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi attacks Pakistan for Pulwama attack army given free hand

झांसी से पीएम मोदी की ललकार, सेना को पूरी छूट, तय करें समय और स्थान

Fri, 15 Feb 2019 02:49 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Fri, 15 Feb 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi attacks Pakistan for Pulwama attack army given free hand
झांसी में पाकिस्तान को मोदी की ललकार - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांसी में विकास योजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान को आगाह किया है। पीएम ने कहा कि देश बहुत दुखी और उद्वेलित है। पुलवामा में हुए हमले से हर भारतीय आक्रोश में है, गुस्से में है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

'सेना को खुली छूट'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,

देश को सेना के शौर्य और सामर्थ्य पर बहुत भरोसा है। सुरक्षा बलों को पूरी छूट देदी गई है। समय क्या हो, स्थान क्या हो, स्वरूप क्या हो। ये सारे फैसले की उन्हें इजाजत दी गई है।पुलवामा हमले के गुनहगार और साजिशकर्ताओं को उनके किये की सजा जरूर मिलेगी। हमारा पड़ोसी देश ये भूल रहा है कि ये नई नीति और नई रीति वाला भारत है। आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है उसका पूरा हिसाब किया जाएगा। 

विज्ञापन

पीएम ने कहा कि पाकिस्तान आर्थिक बदहाली से गुजर रहा है। बड़े-बड़े देश उससे दूरी बना रहे हैं। वो कटोरा लेकर घूम रहा है। लेकिन दुनिया से आसानी से मदद भी नहीं मिल पा रही। भारत पर इस तरह के हमले के जरिए पाकिस्तान को लगता है कि भारत भी बदहाल हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सीएम के निर्देश पर मंच से फूलमालाएं हटा दी गईं थीं।

इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली में  पीएम मोदी ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया कि देश डरने वाला नहीं है। देश की सेना को खुली छूट दे दी गई है। वह शहीदों के बलिदान को जाया नहीं जाने देगी और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देगी। इसके साथ ही अपने भाषण से पहले पीएम मोदी ने दो मिनट का मौन भी रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed