फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi at Climate Adaptation Summit 2021 news in Hindi

जलवायु अनुकूलन शिखर सम्मेलन में बोले मोदी, हमारे लक्ष्य केवल भारत तक सीमित नहीं

Mon, 25 Jan 2021 09:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 25 Jan 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi at Climate Adaptation Summit 2021 news in Hindi
जलवायु अनुकूलन शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन 2021 में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे लोगों से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आप सभी को इस साल के अंत में भारत में आपदा अनुकूल ढांचे पर होने वाली तीसरी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करता हूं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी पहल केवल भारत तक सीमित नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन और आपदा रोधी ढांचे के लिए हुए गठबंधन ने वैश्विक जलवायु भागीदारी को मजबूत किया है। मैं वैश्विक आयोग से वैश्विक स्तर पर बुनियादी ढांचे में लचीलापन बढ़ाने के लिए सीडीआरआई के साथ काम करने की अपील करता हूं।
विज्ञापन

 

इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज की तारीख में पहले से कहीं अधिक महत्व रखता है और विकास के लिए भारत के प्रयासों में इसकी अहम भूमिका है। हमने खुद से वादा किया है कि हम न केवल अपने पेरिस समझौते के लक्ष्यों को पाएंगे बल्कि उनसे आगे निकलेंगे।


प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य साल 2030 तक नवीनीकृत ऊर्जा की क्षमता को बढ़ाकर 450 गीगावाट करना है। हम एलईडी लाइट्स के इस्तेमाल को प्रोत्साहन दे रहे हैं और सालाना 3.8 करोड़ टन सीओ2 उत्सर्जन कम किया है। हम 2030 तक 2.6 करोड़ हेक्टेयर खराब भूमि को बहाल करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed