{"_id":"5dd6867f8ebc3e54c64e9fdd","slug":"pm-narendra-modi-at-accountants-general-and-deputy-accountants-general-conclave","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले, भारत 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले, भारत 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर
Thu, 21 Nov 2019 08:17 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 21 Nov 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एकाउंटेंट जनरल एंड डेप्युटी एकाउंटेंट जनरल कॉनक्लेव पहुंचे जहां उन्होंने सीएजी की जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए। पीएम मोदी ने कहा कि सीएजी की जिम्मेदारी इसलिए भी अधिक है क्योंकि ये देश और समाज के आर्थिक आचरण को पवित्र रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए आपसे उम्मीदें भी अधिक रहती है।
नरेंद्र मोदी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से सरकारी विभागों में धोखाधड़ी की जांच-पड़ताल के लिए नए तकनीकी तौर तरीके विकसित करने और देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाने को कहा।
प्रधानमंत्री दिल्ली में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षकों के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैग को पेशे से जुड़ी धोखाधड़ी से निपटने के लिए नवीन तौर तरीकों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेखा परीक्षक प्रशासन संचालन और क्षमता में सुधार लाने में योगदान करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार 2022 तक साक्ष्य समर्थित नीति बनाने की दिशा में बढ़ना चाहती है और कैग इसमें थिंकटैंक बनकर और आंकड़ों के व्यापक विश्लेषण पर ध्यान देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने कहा कि भारत 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और हमारा लक्ष्य है कि साल 2022 तक प्रमाण समर्थित नीति निर्माण को शासन का हिस्सा बनाया जाए।
साथ ही पीएम ने कहा, आज हर कोई सटीक ऑडिट चाहता है ताकि वे अपनी योजनाओं को सही तरीके से अमलीजामा पहना सकें। साथ ही वे चाहते हैं कि इसमें लंबा समय भी न लगे। साथ ही कहा कि आज सीएजी को सिर्फ डाटा और प्रक्रियाओं तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि गुड गवर्नेंस की दिशा में भी काम करना चाहिए। मुझे खुशी है कि आप सीएजी को सीएजी प्लस बना रहे हैं।

PM Narendra Modi at Accountants General and Deputy Accountants General Conclave in Delhi: CAG ki zimmedari isliye bhi adhik hai kyunki aap desh aur samaj ke aarthik aachran ko pavitra rakhne mein ahaem bhoomika nibhate hain, aur isliye aapse ummeeden bhi adhik rehti hain pic.twitter.com/YTrEhMA8jz
— ANI (@ANI) November 21, 2019