{"_id":"5fdc6b6868941c26ef0ab86b","slug":"pm-narendra-modi-asked-people-for-their-opinion-on-the-year-2020-affected-by-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने कोरोना प्रभावित साल 2020 पर लोगों से मांगी राय, कहा- अगले वर्ष की उम्मीदों को भी बताएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने कोरोना प्रभावित साल 2020 पर लोगों से मांगी राय, कहा- अगले वर्ष की उम्मीदों को भी बताएं
Fri, 18 Dec 2020 02:13 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 18 Dec 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से प्रभावित रहे साल 2020 पर शुक्रवार को लोगों से उनकी राय मांगी और आने वाले साल से उनकी उम्मीदों के बारे में भी पूछा। मोदी ने 27 दिसंबर को उनकी ‘मन की बात’ कार्यक्रम से पहले लोगों से उनकी राय मांगी है, जो इस साल का आखिरी प्रसारण होगा।
विज्ञापन
मोदी ने ट्वीट किया, इस साल को आप किस तरह बयां करेंगे? 2021 से आपकी क्या उम्मीदे हैं? 27 दिसंबर को ‘मन की बात’ के इस साल के आखिरी कार्यक्रम से पहले अपने विचार साझा करें। ‘एमवाय जीओवी’, ‘नमो’ एप पर अपने विचार साझा करें या 1800-11-7800 नंबर पर अपना संदेश रिकॉर्ड करें।
विज्ञापन
How would you sum up the year gone by? What do you look forward to the most in 2021? Share this, and more in the final #MannKiBaat of 2020 on 27th December. Write on MyGov, NaMo App or record your message on 1800-11-7800. https://t.co/5b0W9ikuHn
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2020
विज्ञापन
‘मन की बात’ के मासिक कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर मोदी रेडियो पर लोगों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। गौरतलब है कि ये पूरा साल कोरोना वायरस महामारी के कारण काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। देश में वायरस को काबू करने के लिए लॉकडाउन भी करना पड़ा।