{"_id":"5ce962b3bdec22073c2c8ae3","slug":"pm-narendra-modi-arrives-at-the-rashtrapati-bhavan-to-meet-the-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया सरकार बनाने का न्योता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया सरकार बनाने का न्योता
Sat, 25 May 2019 09:13 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 25 May 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : एएनआई
एनडीए की बैठक में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया और उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों की नियुक्ति के लिए नाम सुझाएं। राष्ट्रपति ने उनसे यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय भी सुझाएं।Rashtrapati Bhavan: Exercising powers vested in him under Article 75 (1) of the Constitution of India, President Ram Nath Kovind, today appointed Narendra Modi to the office of Prime Minister of India pic.twitter.com/63lfkNtzsD
— ANI (@ANI) May 25, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति को 353 सांसदों का समर्थन पत्र सौंपने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'राष्ट्रपति ने आज मुझे प्रधानमंत्री पर पर नियुक्ति का पत्र सौंपा। देश ने मुझे बहुत बड़ा जनादेश दिया है और यह जनादेश लोगों की अपेक्षाओं के साथ आया है।'Rashtrapati Bhavan: The President requested Narendra Modi to advise him about the names of others to be appointed members of the Union Council of Ministers; and to indicate the date and time of the swearing-in-ceremony to be held at Rashtrapati Bhavan https://t.co/e0NlkaIA9s
— ANI (@ANI) May 25, 2019
Narendra Modi: President today gave me a letter designating me as the Prime Minister...The country has given me a huge mandate and the mandate comes with the expectations of the people. pic.twitter.com/Q3AgRA7ck1
— ANI (@ANI) May 25, 2019