फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi appeals to Indian youth to defeat network of lies on corona vaccination

पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं से की कोरोना टीकाकरण पर झूठ के ‘नेटवर्क’ को हराने की अपील

Mon, 25 Jan 2021 04:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 25 Jan 2021 04:59 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi appeals to Indian youth to defeat network of lies on corona vaccination
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के युवाओं से कोरोना टीकाकरण को लेकर फैलाए जा रहे झूठ के ‘नेटवर्क’ को हराने में मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा, देश के वैज्ञानिकों ने अपना कर्तव्य कोविड-19 (कोरोना वायरस) वैक्सीन विकसित कर पूरी कर दी है और अब हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी है। प्रधानमंत्री ने कहा, हमें सही जानकारी फैलाकर झूठ और अफवाह फैला रहे हर नेटवर्क को हराना है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि सही जानकारी देकर अफवाहों पर लगाम लगाने में कर सकते हैं मदद
गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सेदारी करने आए एनसीसी कैडेटों, एनएसएस वालंटियरों और कलाकारों से बात कर रहे मोदी ने कहा, ऐसे संगठनों ने हमेशा चुनौतीपूर्ण समय से जूझने में अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, कोरोना काल में भी आप लोगों द्वारा किया गया काम प्रशंसनीय है। जब भी सरकार और प्रशासन को जरूरत थी, आप वालंटियर के तौर पर आगे और सहायता की।
विज्ञापन


चाहे आरोग्य सेतु एप के बारे में जागरूकता फैलानी हो या कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को लेकर, आप लोगों द्वारा किया गया काम तारीफ के काबिल है। प्रधानमंत्री ने कहा, युवाओं को अब एक कदम आगे बढ़ाकर लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराकर कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में मदद करनी चाहिए। आपकी पहुंच समाज के सभी हिस्सों तक है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आगे आकर कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के साथ देश की मदद कीजिए। आपको गरीब और आम जनता तक वैक्सीनों को लेकर सही जानकारी पहुंचानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान बनेगा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ भावना से मजबूत
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत महज किसी के बोल देने से आत्मनिर्भर नहीं बनेगा, बल्कि आप जैसे युवाओं के काम से यह सफलता हासिल होगी। इसके लिए युवाओं को उचित कौशल से लैस होना पड़ेगा।


उन्होंने कहा, इसकी अहमियत को समझते हुए जब 2014 में हमारी सरकार आई तो कौशल विकास मंत्रालय का गठन किया गया और 5.5 करोड़ से ज्यादा युवाओं को अब तक विभिन्न कौशल का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने एक बार फिर ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर देते हुए कहा कि इसे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना से ज्यादा मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed