{"_id":"5bcc2ab1bdec220a7e0f753d","slug":"pm-narendra-modi-announces-national-award-in-netaji-name-for-disaster-relief-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने सुभाष चंद्र बोस के नाम पर पुलिसकर्मियों के लिए अवॉर्ड की घोषणा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री ने सुभाष चंद्र बोस के नाम पर पुलिसकर्मियों के लिए अवॉर्ड की घोषणा की
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऐलान किया कि आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर एक सालाना राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
21 अक्टूबर 1943 को सुभाष चंद्र बोस द्वारा भारत की पहली स्वतंत्र सरकार ‘आजाद हिंद सरकार’ के गठन की घोषणा के 75 साल पूरे होने के मौके पर मोदी ने यह एलान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर साल नेताजी के जन्मदिन 23 जनवरी को इस अवॉर्ड की घोषणा की जाएगी।
मोदी ने कहा, ‘‘इस साल से हम ऐसे पुलिसकर्मी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर एक अवॉर्ड देंगे जो किसी आपदा के दौरान लोगों को राहत एवं बचाव के लिए बेहतरीन काम करते हैं।’’
विज्ञापन