फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi and President of the Swiss Confederation Doris Leuthard joint statement in delhi

कालेधन के खिलाफ बड़ा समझौता, स्विट्जरलैंड भारत को सूचना देने के लिए तैयार

Thu, 31 Aug 2017 05:20 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Thu, 31 Aug 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi and President of the Swiss Confederation Doris Leuthard joint statement in delhi
पीएम नरेंद्र मोदी और स्विस राष्ट्रपति डोरिस लॉएटहार्ड - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति डोरिस लॉएटहार्ड के बीच दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी। दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पीएम मोदी और लॉएटहार्ड के बीच कई अनुबंधों का आदान-प्रदान हुआ। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी आजादी के 70 सालों के साथ ही अपनी दोस्ती के 70 सालों को भी मना रहे हैं।

विज्ञापन


इस समझौते के तहत कालेधन पर स्विट्जरलैंड मदद देने के लिए तैयार हो गया है। स्विट्जरलैंड और भारत के बीच सूचनाओं के ऑटोमेटिक एक्सचेंज पर समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत 2019 से पहले कालेधन, विदेश में जमा पैसा और स्विट्जरलैंड में प्रॉपर्टी की खरीददारी से जुड़ी सूचनाओें की अदला बदली शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन



पीएम ने कहा कि विश्व के सभी देश के सामने जलवायू परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती है और सारे देश मिलकर इसका सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एफडीआई हमारे आर्थिक रिश्तों का आधार है और भारत स्विस निवेशकों का स्वागत करता है। पीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि स्विट्जरलैंड ने आयुर्वेद को पहचाना और इस क्षेत्र में ज्यादा सहयोग देने की इच्छा जताई।



वहीं स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति लॉएटहार्ड ने कहा कि स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, क्लीन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया और स्मार्ट सिटी जैसे प्रोग्राम में भारत के सहयोगी बन सकते हैं।



बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच कालेधन को लेकर बातचीत हुई है। बता दें कि यह स्विट्जरलैंड के किसी राष्ट्रपति की चौथी भारत यात्रा होगी। स्विस राष्ट्रपतियों ने इससे पहले 1998, 2003 और 2007 में भारत की यात्रा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed