फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and Scott Morrison 2nd Virtual Summit Today Australia Will Announce of 1500 Crores Investment

अहम बैठक: पीएम मोदी और स्कॉट मॉरिसन के बीच दूसरा वर्चुअल शिखर सम्मेलन आज, 1500 करोड़ का निवेश करेगा ऑस्ट्रेलिया

Mon, 21 Mar 2022 02:50 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 21 Mar 2022 02:50 AM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वर्चुअल शिखर सम्मेलन चार जून 2020 को हुआ था। अब दूसरा वर्चुअल शिखर सम्मेलन 21 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें दोनों देशों के प्रधानमंत्री पारस्परिक हित के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi and Scott Morrison 2nd Virtual Summit Today Australia Will Announce of 1500 Crores Investment
PM Narendra Modi and his Australian counterpart Scott Morrison - फोटो : File

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के साथ आज (21 मार्च) एक वर्चुअल सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, 'अर्ली हार्वेस्ट ट्रेड एग्रीमेंट' के नाम से जाने जाने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया अंतरिम व्यापार समझौता भी इसी महीने संपन्न होगा। साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दोनों देश ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में एक केंद्र भी बनाएंगे। अंतरिक्ष, साइबर गतिविधियों, प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षा और प्रसारण पर भी घोषणाएं होंगी।

विज्ञापन


इस शिखर सम्मेलन को लेकर बीते शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा था कि हम अपने कारोबारी व निवेश संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे और पारस्परिक आर्थिक वृद्धि को लेकर नए अवसरों पर बात करेंगे। उन्होंने कहा था कि हम यूक्रेन में हालात और हिंद प्रशांत व म्यांमार पर इसके प्रभाव पर भी बात करेंगे। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों को बहुत महत्वपूर्ण करार दिया था।
विज्ञापन


1500 करोड़ रुपये के निवेश का एलान करेंगे मॉरिसन
जानकारी के अनुसार सम्मेलन के बाद मॉरिसन भारत में विभिन्न क्षेत्रों में 1500 करोड़ रुपये के निवेश का एलान करेंगे। यह ऑस्ट्रेलियाई सरकार की ओर से भारत में अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा। उधर, समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। इससे भारत को ऑस्ट्रेलिया से धात्विक कोयला और लिथियम हासिल करने में पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। सूत्रों के अनुसार अंतरिक्ष, साइबर गतिविधियां, प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षा और प्रसारण के क्षेत्र में भी कुछ एलान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध काफी मजबूत हुए हैं। कारोबार समेत अन्य क्षेत्रों में दोनों के संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। जून 2020 में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत बढ़ाया था।

दोनों देशों ने लॉजिस्टिक्स सहयोग के लिए सैन्य ठिकानों तक पारस्परिक पहुंच के लिए एक ऐतिहासिक समझौते 'म्युचुअल लॉजिस्टिक्स सपोर्ट एग्रीमेंट' (एमएलएसए) पर हस्ताक्षर किए थे।यह समझौता दोनों देशों की सेनाओं को समग्र रक्षा सहयोग बढ़ाने की सुविधा के अलावा अन्य कार्यों के लिए एक दूसरे के ठिकानों का उपयोग करने की अनुमति देता है।


नवंबर 2020 में और इस साल भी भारत की मेजबानी में हुए मलाबार नौसैनिक अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने भी हिस्सा लिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत जारी विभिन्न पहलों की प्रगति का जायजा लेंगे। यह सम्मेलन नई पहलों और विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने का रास्ता तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed