{"_id":"5bc476d1bdec22696a3ad001","slug":"pm-narendra-modi-and-chinese-president-xi-jinping-will-meet-in-argentina-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने अर्जेंटीना में मिलेंगे मोदी और जिनपिंग, आपसी संबंधों को मजबूत करने पर होगा जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगले महीने अर्जेंटीना में मिलेंगे मोदी और जिनपिंग, आपसी संबंधों को मजबूत करने पर होगा जोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Oct 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी, जिनपिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नवंबर में अर्जेंटीना में मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की यह मुलाकात जी-20 बैठक से इतर होगी। वहीं, चीनी विदेश मंत्री वांग यी दिसंबर में भारत दौरे पर आएंगे। भारत में चीन के राजदूत लुओ झाओहुई ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस साल वुहान में अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के बाद मोदी और जिनपिंग दो बार मुलाकात कर चुके हैं। दोनों नेता जून में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन और जुलाई में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मिले थे।
विज्ञापन
चीनी राजदूत ने सोमवार को यहां अफगान राजनयिकों के लिए पहले संयुक्त इंडो-चाइना ट्रेनिंग प्रोग्राम का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम अफगानिस्तान में दोनों देशों के सहयोग की ओर पहला कदम है। आने वाले समय में भारत-चीन के रिश्ते और मजबूत होंगे।
विज्ञापन