फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi and Benjamin Netanyahu beach picture become epitome says Israeli ambassador Naor Gilon

India-Israel Relation: दोस्ती की निशानी बनेगी PM मोदी-नेतन्याहू की तस्वीर, इस्राइली दूतावास ने कही बड़ी बात

Mon, 26 Sep 2022 03:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Sep 2022 03:15 PM IST
सार

भारत और इस्राइल के बीच यह दोस्ती पर वहां के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यकाल में गहरी हुई। इस्राइली राजदूत ने कहा, दोनों की वह तस्वीर हमारी दोस्ती का प्रतीक है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi and Benjamin Netanyahu beach picture become  epitome says Israeli ambassador Naor Gilon
पीएम मोदी-नेतन्याहू की तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से इस्राइल से भारत के रिश्ते और भी ज्यादा गहरे हुए हैं। आलम यह हुआ कि दोनों देशों के बीच जमी हुई बर्फ को पीएम मोदी ने ऐसा पिघलाया कि अब दोनों देशों के बीच प्रमुख सैन्य और रणनीतिक साझेदारी हो चुकी है।  

विज्ञापन


भारत और इस्राइल के बीच यह दोस्ती पर वहां के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यकाल में गहरी हुई। खासकर साल, 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक इस्राइल यात्रा ने दोनों देशों को और भी करीब ला दिया। 
विज्ञापन


अब इस्राइली दूतावास के राजदूत नाओर गिलोन ने पीएम मोदी और नेतन्याहू की समुद्र किनारे खींची गई तस्वीर पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह तस्वीर दोनों देशों के बीच दोस्ती का प्रतीक है। उन्होंने कहा, यह तस्वीर बताती है कि हमारे बीच दोस्ती कैसे हुई। उन्होंने कहा, भारत ने 1992 में इस्राइल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। उन्होंने कहा, यह संबंध उम्मीद से थोड़े धीमे शुरू हुए, लेकिन 1992 में बड़े बदलाव ने दोनों देशों के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed