{"_id":"633174b2a727ed270007481a","slug":"pm-narendra-modi-and-benjamin-netanyahu-beach-picture-become-epitome-says-israeli-ambassador-naor-gilon","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Israel Relation: दोस्ती की निशानी बनेगी PM मोदी-नेतन्याहू की तस्वीर, इस्राइली दूतावास ने कही बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Israel Relation: दोस्ती की निशानी बनेगी PM मोदी-नेतन्याहू की तस्वीर, इस्राइली दूतावास ने कही बड़ी बात
Mon, 26 Sep 2022 03:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Sep 2022 03:15 PM IST
सार
भारत और इस्राइल के बीच यह दोस्ती पर वहां के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यकाल में गहरी हुई। इस्राइली राजदूत ने कहा, दोनों की वह तस्वीर हमारी दोस्ती का प्रतीक है।
विज्ञापन
पीएम मोदी-नेतन्याहू की तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से इस्राइल से भारत के रिश्ते और भी ज्यादा गहरे हुए हैं। आलम यह हुआ कि दोनों देशों के बीच जमी हुई बर्फ को पीएम मोदी ने ऐसा पिघलाया कि अब दोनों देशों के बीच प्रमुख सैन्य और रणनीतिक साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत और इस्राइल के बीच यह दोस्ती पर वहां के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यकाल में गहरी हुई। खासकर साल, 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक इस्राइल यात्रा ने दोनों देशों को और भी करीब ला दिया।
विज्ञापन
अब इस्राइली दूतावास के राजदूत नाओर गिलोन ने पीएम मोदी और नेतन्याहू की समुद्र किनारे खींची गई तस्वीर पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह तस्वीर दोनों देशों के बीच दोस्ती का प्रतीक है। उन्होंने कहा, यह तस्वीर बताती है कि हमारे बीच दोस्ती कैसे हुई। उन्होंने कहा, भारत ने 1992 में इस्राइल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। उन्होंने कहा, यह संबंध उम्मीद से थोड़े धीमे शुरू हुए, लेकिन 1992 में बड़े बदलाव ने दोनों देशों के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित किए।
विज्ञापन