फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi Amit shah congratulates Muslim women on abolition of Triple Talaq talaq e biddat

सदियों से तीन तलाक की कुप्रथा से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को आज न्याय मिला है: प्रधानमंत्री मोदी

Tue, 30 Jul 2019 07:49 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi Amit shah congratulates Muslim women on abolition of Triple Talaq talaq e biddat
नरेंद्र मोदी - फोटो : social media
संसद के दोनों सदनों में तीन तलाक विधेयक पारित हो जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है और इसे मुस्लिम महिलाओं के हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "एक पुरातन और मध्यकालीन प्रथा आखिरकार इतिहास के कूड़ेदान तक ही सीमित हो गई है! संसद ने तीन तालक को खत्म कर दिया और मुस्लिम महिलाओं के साथ किया गया एक ऐतिहासिक गलत कार्य को दुरुस्त किया। यह लैंगिक न्याय की जीत है और इससे समाज में समानता आएगी। आज भारत खुशियां मना रहा है!" 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पीएम मोदी ने कहा, "पूरे देश के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज करोड़ों मुस्लिम माताओं-बहनों की जीत हुई है और उन्हें सम्मान से जीने का हक मिला है। सदियों से तीन तलाक की कुप्रथा से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को आज न्याय मिला है। इस ऐतिहासिक मौके पर मैं सभी सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं।" 
 


पीएम मोदी ने आगे कहा, "तीन तलाक बिल का पास होना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। तुष्टिकरण के नाम पर देश की करोड़ों माताओं-बहनों को उनके अधिकार से वंचित रखने का पाप किया गया। मुझे इस बात का गर्व है कि मुस्लिम महिलाओं को उनका हक देने का गौरव हमारी सरकार को प्राप्त हुआ है।" 
 

 

गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने भी तीन तलाक बिल पास होने पर मुस्लिम महिलाओं को बधाई दी है। 

गृह मंत्री शाह ने कहा, "ट्रिपल तलाक बिल के पारित होने पर मैं देश भर की मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से छुटकारा मिलने पर बधाई देता हूँ। इस ऐतिहासिक निर्णय से मोदी सरकार ने देश की मुस्लिम महिलाओं के लिए अभिशाप बने तीन तलाक से उन्हें मुक्ति देकर समाज में सम्मान से जीने का अधिकार दिया है।" 
 


शाह ने कहा, "मुस्लिम वुमन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज बिल 2019 पारित होने से मुस्लिम महिलाओं के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खुलेंगे जिससे वे 'न्यू इंडिया' के निर्माण में प्रभावी भूमिका अदा कर सकेगी।"

उन्होंने कहा, "मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण और महिला अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है, ट्रिपल तलाक पर बैन इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इस विधेयक को पास करा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने वादे को पूरा कर दिखाया है।" 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed