फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi agrees to consider new parliament building and MPs to facilitate

औवेसी ने उठाई नए संसद भवन की मांग, पीएम मोदी बोले- विचार करेंगे

Thu, 20 Jun 2019 06:09 AM IST
संदीप भट्ट हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 20 Jun 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi agrees to consider new parliament building and MPs to facilitate
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई पार्टी प्रमुखों की बैठक में भले ही एक देश, एक चुनाव का मुद्दा दब गया हो, लेकिन संसद और सांसदों की गरिमा बढ़ाने, नए संसद भवन पर विचार करने, स्वच्छता-योग अभियान की तर्ज पर जल संरक्षण अभियान चलाने पर सहमति बनी। बैठक में सदन में नेताओं ने हंगामे के दौरान सीधा प्रसारण बंद करने, वेतन-भत्ते में कटौती और दलबदल कानून पर 90 दिनों में फैसला देना बाध्यकारी बनाने पर गंभीर मंथन हुआ। इनमें से कई मुद्दों पर पीएम ने सहमति भी दी।
विज्ञापन


एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने नया संसद भवन बनाने और सांसदों के लिए संसद भवन में कमरा उपलब्ध कराने के साथ कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी की मांग की। ओवैसी ने कहा कि वर्तमान संसद भवन में सांसदों को बैठने के लिए जगह नहीं है। जरूरी हो तो सरकार राष्ट्रपति भवन की जमीन हासिल कर नया संसद भवन बनाए। इस पर पीएम ने सहमति जताई और विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अपना दल (एस) के अध्यक्ष आशीष पटेल ने स्वच्छता और योग अभियान की तर्ज पर जल संरक्षण अभियान चलाने की सलाह दी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वराज को गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पीएम ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मूल रूप से संभालने वाले पश्चिम भारत और मध्य भारत के 226 जिलों में पानी की स्थिति अत्यंत गंभीर है। उन्होंने इस दिशा में सरकार की ओर से तेज प्रयास करने के साथ-साथ बड़ा सामाजिक अभियान चलाने पर भी सहमति जताई।

बैठक में टीआरएस के रामाराव और आंध्रप्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने संसद की गरिमा बढ़ाने पर जोर दिया। रामाराव ने हंगामे के दौरान टीवी पर सीधा प्रसारण रोकने और बिना वजह हंगामा करने वाले सांसदों के वेतन भत्ते में कटौती की सलाह दी। जबकि रेड्डी ने कहा कि दलबदल कानून में संशोधन कर दलबदल से जुड़े मामले पर 90 दिन के अंदर फैसला देने को बाध्यकारी बनाया जाना चाहिए। पीएम ने इस मुद्दे पर भी विमर्श की सहमति दी।

क्या बोले पीएम

पीएम ने कहा कि बैठक के जो भी मुद्दे हैं जरूरी नहीं कि उसका हल आज ही निकल जाए। मगर बैठक में शामिल एजेंडे पर आगे बढ़ना वक्त की जरूरत है। मैं सभी पक्षों की राय से इन मुद्दों पर आम सहमति बनाने का प्रयास कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed