फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi addressing CEOs and Start ups at Pravasi Bharatiya Kendra in Delhi

CEO के सम्मेलन में बोले PM मोदी- आजादी के बाद विकास जनांदोलन नहीं बन पाया

Tue, 22 Aug 2017 07:39 PM IST
amarujala.com- Written by: मुकेश झा
amarujala.com- Written by: मुकेश झा Updated Tue, 22 Aug 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
 PM Narendra Modi addressing CEOs and Start ups at Pravasi Bharatiya Kendra in Delhi
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवा CEO और उद्यमियों को संबोधित किया । संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर नागरिक को यह महसूस होना चाहिए कि यह देश मेरा है और मुझे देश के लिए काम करना है और मैं इसके विकास के लिए कुछ जोड़ना चाहता हूं। 

अपने संबोधन में आगे पीएम मोदी ने कहा कि हर व्यक्ति चाहता था कि भारत स्वतंत्र हो। लेकिन गांधीजी ने कुछ अनोखा काम किया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को महसूस कराया कि वह देश के लिए काम कर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांधी ने आजादी की लड़ाई को मास मूवमेंट में बदल दिया, जिसका परिणाम हमने भी देखा है। पीएम ने कहा कि देश को बढ़ाने के लिए हर सरकार ने काम किया है, लेकिन आजादी के बाद हम विकास को जन आंदोलन नहीं बना पाए। उन्होंने कहा कि जिस भाव से गांधी जी ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए काम किया, ठीक उसी भाव से हमें भारत के विकास को जन आंदोलन बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
पीएम मोदी मंगलवार को देश के युवा सीईओ और देश उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को लगना चाहिए कि ये देश मेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए जनहित सबसे ऊपर है। उन्होंने देश के युवाओं से अपील की आप न्यू इंडिया बनाने में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि आप जहां हैं, वहीं से न्यू इंडिया के लिए सैनिक बन सकते हैं।

 


पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने सोचने का तरीका बदला। देश कहां जाए ये सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए नागरिकों का कल्याण और उनकी खुशी सर्वोपरि । साथ ही उन्होने कहा कि मेरी इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह है कि हर व्यक्ति को लगे कि यह देश मेरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed