{"_id":"65f568e310c87d66970176fe","slug":"pm-narendra-modi-addresses-a-public-meeting-in-gulbarga-karnataka-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'कांग्रेस चाहे कितने भी कपड़े बदल ले, उसकी करतूतें...', कलबुर्गी में बोले पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: 'कांग्रेस चाहे कितने भी कपड़े बदल ले, उसकी करतूतें...', कलबुर्गी में बोले पीएम मोदी
Sat, 16 Mar 2024 03:17 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुलबर्गी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुलबर्गी
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 16 Mar 2024 03:17 PM IST
सार
पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है। आज पूरा कर्नाटक कह रहा है - अबकी बार 400 पार।
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दक्षिण के दो राज्यों का दौरा किया। लोकसभा चुनावों में 370 सीटें जीतने के लक्ष्य के लिए पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। पहले पीएम मोदी ने तेलंगाना का दौरा किया। इसके बाद वह कर्नाटक पहुंचे। कर्नाटक के कलबुर्गी में उन्होंने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है। आज पूरा कर्नाटक कह रहा है - अबकी बार 400 पार। उन्होंने कहा, 'कलबुर्गी का ये जनसैलाब और आप सबके चेहरों का ये उत्साह, कर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है। अभी तो चुनाव की घोषणा होनी बाकी है और आपने पहले ही घोषणा कर दी। आज पूरा कर्नाटक कह रहा है अबकी बार 400 पार।'
विज्ञापन
#WATCH | During a public meeting in Karnataka, PM Modi says, "When we say that India is the mother of democracy, the whole world accepts it. The world has no objection but when Congress people hear this their stomach starts paining. These people go all over the world and defame… pic.twitter.com/HPnGnX34se
— ANI (@ANI) March 16, 2024
विज्ञापन
चाहे कितने भी कपड़े बदल ले
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो चाहे कितने भी कपड़े बदल ले, उसकी करतूतें नहीं बदलती। इसलिए कर्नाटक में जनता जाग चुकी है, आक्रोश और गुस्से से लाल है। इतने कम समय में ही जनता का मोहभंग हो जाना दिखाता है कि लोगों को कांग्रेस की सच्चाई का पता चल गया है।
कांग्रेस से करप्शन दूर नहीं हो सकता
उन्होंने कहा कि एक बार कोयले से कालिख दूर हो सकती है, लेकिन कांग्रेस से करप्शन दूर नहीं हो सकता। इन परिवारवादियों के लिए भ्रष्टाचार ही ऑक्सीजन है। बिना भ्रष्टाचार के ये लोग सियासत में सांस भी नहीं ले सकते। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक को कांग्रेस ने अपना परिवार एटीएम बना लिया है। पार्टी और परिवार के खर्चे पूरे करने के लिए कर्नाटक की जनता की कमाई यहां से सप्लाई की जा रही है।
स्कॉलरशिर में कटौती कर रहे
पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग युवाओं से बड़े-बड़े वादे करके सरकार में बैठ गए, लेकिन आज ये उन्हीं युवाओं की स्कॉलरशिप रोक रहे हैं, स्कॉलरशिर में कटौती कर रहे हैं। ये कांग्रेस ही है जो नौजवानों का हक मारने का पाप कर रही है। कांग्रेस की लूट का हाल ये है कि छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए भी सरकार के पास पैसे ही नहीं है...क्या कोई सरकार ऐसे चल सकती है क्या?
भारत लोकतंत्र की जननी है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जब हम कहते हैं कि भारत लोकतंत्र की जननी है तो पूरी दुनिया उसे स्वीकार करती है। दुनिया को कोई एतराज नहीं है, लेकिन जब ये बात कांग्रेस वाले सुनते हैं तो सुनते ही उनके पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। ये लोग दुनिया भर में जाकर हमारे देश को, हमारे लोकतंत्र को, हमारी महान परंपराओं को बदनाम करते हैं।'