{"_id":"626ceeabb139112cfe46293d","slug":"pm-narendra-modi-25-engagements-including-meeting-with-8-world-leaders-three-day-visit-to-germany-denmark-and-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का विदेश दौरा: दो मई से तीन देशों की यात्रा पर रवाना होंगे मोदी, 25 कार्यक्रमों में होंगे शमिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम का विदेश दौरा: दो मई से तीन देशों की यात्रा पर रवाना होंगे मोदी, 25 कार्यक्रमों में होंगे शमिल
Sat, 30 Apr 2022 01:39 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:39 PM IST
सार
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी सात देशों के आठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें करेंगे। यह इस साल होने वाली उनकी पहली विदेश यात्रा है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter@BJP4 INDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मई से जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वह 25 कार्यक्रमों में शामिल होंगे और तीन दिवसीय यात्रा के दौरान उन देशों में वह लगभग 65 घंटे बिताएंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मोदी सात देशों के आठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वह 50 वैश्विक व्यवसायियों से भी बातचीत करेंगे। मोदी दो मई को जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। यह इस साल होने वाली उनकी पहली विदेश यात्रा है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री पहले जर्मनी जाएंगे, उसके बाद डेनमार्क और फिर चार मई को वापसी में कुछ समय के लिए पेरिस में रुकेंगे। मोदी जर्मनी और डेनमार्क में एक-एक रात बिताएंगे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय होगी, जब यूक्रेन संकट जारी है और रूस की कार्रवाई ने लगभग पूरे यूरोप को उसके विरुद्ध एकजुट कर दिया है।
विज्ञापन