पीएम मोदी बोले- आज भी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित युवा कर रहे देश का निर्माण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी और देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि 12 जनवरी कोई साधारण तारीख नहीं है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी कई मस्तिष्कों में अनवरत जारी है। उन्होंने कहा कि हमारा भारत युवा है- वो दिव्य भी बने और भव्य भी बने।
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत से दिव्यता की अनुभूति की अपेक्षा कर रही है और भारत का गरीब से गरीब व्यक्ति देश की भव्यता की अपेक्षा करता है। स्वामी विवेकानंद के विचार युवा देशवासियों को देश के निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
पीएम ने कहा कि एकनाथ जी ने जिस एक लक्ष्य के लिए पूरा जीवन लगा दिया, वो था- स्वामी विवेकानंद जी जैसे युवकों का निर्माण।
एकनाथ जी ने जिस एक लक्ष्य के लिए पूरा जीवन लगा दिया, वो था- स्वामी विवेकानंद जी जैसे युवकों का निर्माण : PM @narendramodi
विज्ञापन विज्ञापन— PMO India (@PMOIndia) January 12, 2017
'स्प्रिच्युअल पावर का सीधा संबंध मानवीयता से'
''मैं विवेकानंद रॉक मेमोरियल के समीप बनी संत थिरूवल्लूवर की प्रतिमा को भी प्रणाम कर रहा हूं।''
''आज युवा दिवस पर मेरा देश के नौजवानों से आह्वान है- सीखने की इस प्रक्रिया को कभी मत रुकने दीजिए।''
''कुछ लोग स्प्रिच्युअल पावर को पंथ से जोड़ देते हैं। लेकिन स्प्रिच्युअल पावर का सीधा संबंध मानवीयता से है।''
पीएम मोदी ने ये बातें कन्याकुमारी में रामायण भारत दर्शन माता सदनाम और हनुमान की मूर्ति के अनावरण के मौके पर कहीं।
कुछ लोग spiritual power को पंथ से जोड़ देते हैं। लेकिन spiritual power का सीधा संबंध मानवीयता से है : PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 12, 2017