फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Mudra Yojana proved to be a boon for lower classes and small industries

PMMY: निचले तबकों और छोटे उद्योगों के लिए वरदान साबित हुई पीएम मुद्रा योजना, महिलाएं भी रहीं आगे

Fri, 28 Apr 2023 06:28 AM IST
Jeet Kumar अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 28 Apr 2023 06:28 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, 8 साल में कर्ज के औसत टिकट का आकार 38,000 रुपये से दोगुना बढ़कर 76,000 रुपये हो गया है। पहले तीन वर्षों में योजना के तहत कर्ज वितरण 33 फीसदी बढ़ा।

विज्ञापन
PM Mudra Yojana proved to be a boon for lower classes and small industries
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) पिछले 8 वर्षों में देश के निचले तबकों और छोटे उद्योगों के लिए वरदान साबित हुई है। एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है, छोटे उद्योगों को सशक्त बनाना मुद्रा योजना की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा है।

विज्ञापन


योजना लॉन्च के बाद से कुल वितरण का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि वित्तीय संस्थान कमजोर समूहों के लिए बेहतर व जरूरतों के अनुसार वित्तीय ऑफर तैयार करने में सक्षम हो गए हैं। पीएमएमवाई से समाज के निचले तबकों का आर्थिक दबदबा बढ़ रहा है। संसाधनों का समान पुनर्वितरण सुनिश्चित हो रहा है। साथ ही, सभी का समान रूप से आर्थिक व सामाजिक रूप से उन्नयन हो रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 8 साल में कर्ज के औसत टिकट का आकार 38,000 रुपये से दोगुना बढ़कर 76,000 रुपये हो गया है। पहले तीन वर्षों में योजना के तहत कर्ज वितरण 33 फीसदी बढ़ा। लेकिन कोरोना के बाद इसमें गिरावट आई। हालांकि, 2022-23 तक फिर इसमें 36 फीसदी की तेजी आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


8 अप्रैल, 2015 को शुरू की गई थी मुद्रा योजना
6 वर्षों (2016-2022) के दौरान प्रति महिला कर्ज 11% बढ़ा और यह बढ़कर 42,791 रुपये पर पहुंच गया। प्रति महिला जमा भी 10.7% बढ़कर 61,476 रुपये पर पहुंच गया।

तीन कैटेगरी : शिशु- 50 हजार n किशोर- 50,000 से 5 लाख n तरुण- 5 से 10 लाख का कर्ज

शिशु सेगमेंट में सबसे ज्यादा कर्ज अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को
तरुण की तुलना में किशोर सेगमेंट में अल्पसंख्यकों ज्यादा कर्ज दिया गया है। नए उद्यमियों और मुद्रा कार्ड मालिकों जैसे उद्यमियों ने तरुण में सबसे अधिक कर्ज वितरण का लाभ उठाया है।

महिलाओं को 2.4 गुना ज्यादा कर्ज
किशोर सेगमेंट में महिला उद्यमियों को कर्ज में कोरोना के बाद 2.4 गुना की तेजी आई है। शिशु में महिलाओं के खातों की संख्या 79 फीसदी से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed