फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will visit Tokyo,Japan from 23-24 May at the invitation of Japanese PM Fumio Kishida

Pm Modi Japan Visit: 23 मई को होने वाली पीएम मोदी की जापान यात्रा क्यों है खास, प्रधानमंत्री ने खुद दी जानकारी

Sun, 22 May 2022 01:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 22 May 2022 01:06 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि टोक्यो की अपनी यात्रा के दौरान वे भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी बातचीत को आगे जारी रखने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
PM Modi will visit Tokyo,Japan from 23-24 May at the invitation of Japanese PM Fumio Kishida
पीएम मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर जापान की राजधानी टोक्यो जा रहे हैं। यात्रा से पहले पीएम मोदी ने एक बयान जारी कर इस यात्रा का उद्देश्य बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि वे जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के निमंत्रण पर क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि टोक्यो की अपनी यात्रा के दौरान वे भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी बातचीत को आगे जारी रखने के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जापान में वे दूसरे क्वाड लीडर्स समिट में व्यक्तिगत रूप से भी भाग लेंगे जो कि चार क्वाड देशों के नेताओं को क्वाड के फैसलों की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगा। हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विकास और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों के बारे में भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति से भी मिलूंगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने बयान में आगे कहा कि वे राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे जहां  संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अपने बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हम क्षेत्रीय विकास और समकालीन वैश्विक मुद्दों पर भी अपनी बातचीत जारी रखेंगे।
विज्ञापन


नव-निर्वाचित ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से भी करूंगा मुलाकात: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि नव-निर्वाचित ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज पहली बार क्वाड लीडर्स समिट में शामिल होंगे। मैं उनके साथ एक द्विपक्षीय बैठक की प्रतीक्षा कर रहा हूं जिसके दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुआयामी सहयोग और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बताया जापान यात्रा का उद्देश्य
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग हमारी विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू है। मार्च शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री किशिदा और मैं जापान से भारत में अगले पांच वर्षों में सार्वजनिक और निजी निवेश, साथ ही वित्तपोषण में 5 लाख करोड़ रुपये प्राप्त करने के अपने इरादे की घोषणा की थी। आगामी यात्रा के दौरान, मैं इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए हमारे देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लक्ष्य के साथ जापानी व्यापार जगत के नेताओं से मिलूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed