फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will preside over virtual conference of G-20 to be held today, Putin and Li Qiang will participate

G-20: PM मोदी की अध्यक्षता में G-20 का वर्चुअल सम्मेलन आज; रूस के राष्ट्रपति और चीनी प्रधानमंत्री भी लेंगे भाग

Wed, 22 Nov 2023 05:49 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 22 Nov 2023 05:49 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जी-20 नेताओं के डिजिटल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने से एक दिन पहले भारत ने मंगलवार को कहा कि यह बैठक दिल्ली घोषणापत्र (Delhi Declaration) के क्रियान्वयन पर चर्चा करने, महत्वपूर्ण चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने और वैश्विक शासन में कमियों को दूर करने का अवसर देगी। 
 

विज्ञापन
PM Modi will preside over virtual conference of G-20 to be held today, Putin and Li Qiang will participate
जी 20 का वर्चुअल सम्मेलन। - फोटो : ट्विटर/@raghav_chadha

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी पीएम ली कियांग बुधवार को भारत की अध्यक्षता में वर्चुअल जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा, जी-20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में सितंबर में समूह के वार्षिक सम्मेलन में तय किए गए नतीजों और कार्रवाई बिंदुओं को आगे बढ़ाएगा। इसमें रूस-यूक्रेन युद्ध और इस्राइल-हमास संघर्ष के प्रभाव पर भी चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जी-20 नेताओं के डिजिटल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने से एक दिन पहले भारत ने मंगलवार को कहा कि यह बैठक दिल्ली घोषणापत्र (Delhi Declaration) के क्रियान्वयन पर चर्चा करने, महत्वपूर्ण चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने और वैश्विक शासन में कमियों को दूर करने का अवसर देगी। 
विज्ञापन


शिखर सम्मेलन पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि नौ और 10 सितंबर को हुए शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के बाद परिस्थितियां बदली हैं। नई दिल्ली घोषणापत्र को सर्वसम्मति से स्वीकार किए जाने के बाद से दुनिया ने एक के बाद एक कई घटनाएं देखी हैं और कई नई चुनौतियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा विकास होगा, जबकि नेता कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं।  उन्होंने कहा, ''यह डिजिटल शिखर सम्मेलन न केवल घोषणाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा का अवसर देगा, बल्कि लीडर्स को उन महत्वपूर्ण चुनौतियों पर विचारों को साझा करने और सहयोग बढ़ाने का मौका भी देगा जिनका हम सामना कर रहे हैं। कांत ने कहा कि प्रधानमंत्री बुधवार शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होने वाले शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed