फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will participate in International Abhidhamma Day celebrations, will address the public meeting

PM Modi: अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में भाग लेंगे पीएम मोदी, जनसभा को करेंगे संबोधित

Wed, 16 Oct 2024 08:05 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 08:05 PM IST
सार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता दिए जाने के समारोह में भाग लेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will participate in International Abhidhamma Day celebrations, will address the public meeting
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता दिए जाने के समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि अभिधम्म दिवस भगवान बुद्ध के अभिधम्म की शिक्षा देने के बाद स्वर्ग से अवतरण की याद में मनाया जाता है। वहीं हाल ही में पाली को चार अन्य भाषाओं के साथ शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता दिए जाने से इस वर्ष के अभिधम्म दिवस समारोह का महत्व और बढ़ गया है, क्योंकि भगवान बुद्ध की अभिधम्म पर शिक्षाएं मूल रूप से पाली भाषा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


पीएमओ ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर पीएमओ ने जानकारी साझा कर बताया कि पीएम मोदी गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान करने के समारोह में भाग लेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी अभिधम्म दिवस के महत्व, पाली भाषा के महत्व और बुद्ध धम्म की समृद्ध विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहन देने के लिए सरकार के प्रयासों पर अपने विचार साझा करेंगे। 
विज्ञापन


14 देशों के शिक्षाविद लेंगें भाग
जानकारी के अनुसार भारत सरकार और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में 14 देशों के शिक्षाविद और भिक्षु तथा भारत भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से बुद्ध धम्म पर बड़ी संख्या में युवा विशेषज्ञ भाग लेने वाले है। बता दें कि इस समारोह में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समारोह को विशेष रूप से संबोधित करेंगे। इसके साथ ही संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed