फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will meet party general secretaries, in-charges for upcoming budget

आज पीएम मोदी करेंगे पार्टी महासचिवों-प्रभारियों से मुलाकात, आम बजट के लिए लेंगे सुझाव

Thu, 11 Jan 2018 10:41 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Jan 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
 PM Modi will meet party general secretaries, in-charges for upcoming budget

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा महासचिवों और राज्यों के प्रभारियों से डिनर पर मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीएम 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट पर महासचिवों और प्रभारियों से सुझाव मांग सकते हैं। मुलाकात में वो सरकार के प्रदर्शन और कामकाज के प्रति आम लोगों के रुख की भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हालांकि इस कार्यक्रम की पार्टी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2014 में सत्ता संभालने के बाद पीएम हर साल महासचिवों और राज्यों के प्रभारियों के साथ बैठक करते रहे हैं। बैठक में सुझावों के आदान-प्रदान के अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों के नजरिये की भी पीएम जानकारी हासिल करते रहे हैं।
विज्ञापन


चूंकि इस बार की बैठक आम बजट और चुनावी वर्ष में प्रवेश से ठीक पहले हो रही है। ऐसे में माना जा रह है कि पीएम इस दौरान महासचिवों और प्रभारियों के साथ भावी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed