Big News: पीएम मोदी आज करेंगे एनटीपीसी की 5200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें
Big News: विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को उज्बेकिस्तान में एक क्षेत्रीय सम्मेलन में शिरकत की। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं ने सम्मेलन के इतर कई मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि इस वार्ता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान : वित्त मंत्री-सेनाध्यक्ष ने अमेरिका से कहा, दिलाएं धन
कंगले पाकिस्तान के वित्त मंत्री और सेनाध्यक्ष ने अमेरिका से कर्ज चुकाने के लिए भी पैसा नहीं होने के हालात से बाहर निकालने में मदद की अपील की है। वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम से मिलने पहुंचे और कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान में निवेश बढ़ाना चाहिए। उधर, सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने अमेरिका की विदेश उपमंत्री वेंडी शेरमन, व्हाइट हाउस और अमेरिकी ट्रेजरी विभाग को फोन कर आईएमएफ से मिलने वाला 120 करोड़ डॉलर कर्ज जल्द दिलाने का अनुरोध किया।
छह साल तक के बच्चों में आलू के चिप्स से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा
छह साल तक के बच्चों का आलू का चिप्स खाना उनमें हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ा सकता है। हालिया अध्ययन के अनुसार लगातार सोफे पर बैठकर टीवी देखते-देखते चिप्स खाने वाले बच्चे इसका शिकार अधिक होते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, अधिक वजन वाले बच्चे घर में ही अपने सोफे पर बहुत अधिक समय बिताते हैं। इस कारण से वह पार्क में खेलने भी नहीं जाते।
स्विगी ने दी सुविधा, कर्मचारी कहीं से भी कर सकेंगे काम
फूड डिलीवरी एप स्विगी ने कहा है कि उसके कर्मचारी अब कहीं से भी स्थाई रूप से काम कर सकेंगे। इसके तहत कॉरपोरेट, सेंट्रल बिजनेस टीम और टेक टीम कहीं से भी काम कर सकती है। हालांकि हर तिमाही में सभी को किसी एक स्थान पर मिलना होगा। कुछ कर्मचारियों को हफ्ते में कुछ दिन कार्यालय से काम करना होगा।
स्विगी ने कहा कि स्थाई रूप से कहीं से भी काम करने की मंजूरी देने का निर्णय टीम की जरूरतों और कई कर्मचारियों से मिली राय के आधार पर लिया गया है। ऐसा देखा गया है कि घर से काम करने पर कर्मचारियों की उत्पादकता में तेजी आती है। हमारा ध्यान कर्मचारियों को उनके काम के जीवन में नौकरी के साथ लचीलापन लाने का है। कंपनी ने कहा कि वर्तमान में स्विगी के पास 5,000 कर्मचारी हैं।
एनसीएलएटी के खिलाफ अमेजन सुप्रीम कोर्ट में
ई-कॉमर्स प्रमुख कंपनी अमेजन फ्यूचर रिटेल के मामले में एनसीएलएटी के आदेश के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में पहुंची है। एनसीएलएटी ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश को बरकरार रखने को कहा था। 13 जून को अमेजन एनसीएलएटी में गई थी और उस समय उसकी याचिका को खारिज कर दिया गया था। अमेजन ने याचिका में कहा, एनसीएलएटी के आदेश में कई गलतियां हैं और इस पर सुनवाई की जाए।
शाह की मौजूदगी में आज एनसीबी नष्ट करेगी 30,000 किलो ड्रग्स
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शनिवार को दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी और कोलकाता की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीमें 30,000 किलो ड्रग्स नष्ट करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव के आह्वान पर गृहमंत्री शाह के नेतृत्व में एनसीबी ने आजादी के 75वें वर्ष पर 75,000 किलो ग्राम ड्रग्स नष्ट करने का संकल्प लिया था। एक जून, 2022 से एनसीबी द्वारा शुरू अभियान में 29 जुलाई तक 11 अलग राज्यों में कुल 51217.8402 किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट किया जा चुका है।
गुजरात में शराब माफिया को कौन सी ताकतें दे रहीं संरक्षण : राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत होने पर दुख जताते हुए शुक्रवार को सवाल किया कि राज्य में कौन सी सत्ताधारी ताकतें हैं, जो शराब माफिया को संरक्षण दे रही हैं ? उन्होंने ट्वीट किया, ‘ड्राई स्टेट गुजरात में जहरीली शराब पीने से कई घर उजड़ गए। वहां लगातार अरबों रुपये के मादक पदार्थ भी बरामद हो रहे हैं। यह बेहद चिंता की बात है।
1973 में सिर्फ नौ बाघ रिजर्व अब बढ़कर हुए 52 : यादव
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने बाघ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए बाघ रिजर्व की संख्या बढ़ाकर 52 कर दी है, जिसकी संख्या 1973 में नौ थी। केंद्रीय मंत्री ने ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ के मौके पर महाराष्ट्र के चंद्रपुर वन अकादमी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने व हस्तक्षेप के जरिये ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का कल्याण करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। बाघों की 2018 की गणना के अनुसार भारत में उनकी संख्या 2,967 है। यह गणना हर चार साल में एक बार की जाती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में रामगढ़ विषधारी सबसे नया बाघ रिजर्व है।
चीन के जासूसी जहाज पर भारत की आपत्ति के बीच जयशंकर और वांग यी की बातचीत
विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को उज्बेकिस्तान में एक क्षेत्रीय सम्मेलन में शिरकत की। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं ने सम्मेलन के इतर कई मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि इस वार्ता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। यह मुलाकात भारत के चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग-5 के सियासी उथल पुथल से गुजर रहे श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पहुंचने पर आपत्ति जताए जाने के एक दिन बाद हुई है। ऐसे में इसकी अहमियत बढ़ गई है। कुछ भारतीय मीडिया की खबरों में कहा गया था कि विदेश मंत्री जयशंकर ताशकंद में चीनी विदेश मंत्री वांग से मुलाकात कर सकते हैं।