फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Modi will kickstart the distribution of PMJAY-MA Yojana Ayushman cards in Gujarat on 17th October

Gujarat: पीएम मोदी कल आयुष्मान कार्ड का करेंगे वितरण, शाम चार बजे से शुरू होगा वर्चुअल कार्यक्रम

Sun, 16 Oct 2022 02:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Oct 2022 02:40 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए  पीएमजेएवाई-एमए (PMJAY-MA) योजना तहत आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे।

विज्ञापन
Pm Modi will kickstart the distribution of PMJAY-MA Yojana Ayushman cards in Gujarat on 17th October
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन क्लिक कर मध्य प्रदेश के 5.21 लाख परिवारों का गृह प्रवेश कराया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए  पीएमजेएवाई-एमए (PMJAY-MA) योजना तहत आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे। आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस स्कीम के तहत सरकार देश के गरीब वर्ग को फ्री इलाज प्रदान करती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार हर लाभार्थी को एक आयुष्मान कार्ड जारी करती हैं।

विज्ञापन


क्या है ये योजना?
दरअसल, इस आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। बस इसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है।
विज्ञापन


ऐसे चेक करें पात्रता:-
स्टेप 1
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले इसके आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है।

स्टेप 2
फिर यहां पर आपको 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक करना है और अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है।

स्टेप 3
अब आपको यहां पर दो ऑप्शन मिलेंगे। जहां पहले में अपना राज्य चुनना है और दूसरे में मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नबंर दर्ज करके सर्च करना है। इसके बाद आपको अपनी पात्रता पता चल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed