{"_id":"5f9f2a448ebc3e9bec482b57","slug":"pm-modi-will-inaugurates-ropax-between-ghogha-to-hazira-on-8-november-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: पीएम 8 नवंबर को घोघा से हजीरा के बीच करेंगे रोपैक्स का शुभारंभ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: पीएम 8 नवंबर को घोघा से हजीरा के बीच करेंगे रोपैक्स का शुभारंभ
Mon, 02 Nov 2020 03:06 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 02 Nov 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को भावनगर के घोघा से सूरत के हजीरा के बीच रोपैक्स सेवा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को बताया कि रोपैक्स के शुरू हो जाने से दोनों स्थानों के बीच की सड़क की 370 किमी की दूरी समुद्री मार्ग से 60 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।
मांडविया ने संवाददाताओं को कहा कि सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में स्थित दो स्थानों के बीच यात्रियों और भारी वाहनों को ले जाने के लिए मोदी 8 नवंबर को सुबह 11 बजे रोपैक्स सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि हजीरा में एक टर्मिनल का निर्माण किया गया है और सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह सेवा 8 नवंबर से शुरू होगी और टिकटों की बुकिंग आज से शुरू होगी।
विज्ञापन
मांडविया ने कहा कि रोपैक्स वाहन एक तरफ की यात्रा करने में 550 यात्रियों, 30 ट्रकों, सात छोटे ट्रकों और 100 दो-पहिया वाहनों को ले जा सकता है। यह सेवा 12 महीनों और उच्च ज्वार के बावजूद चालू रहेगी।